वुमेंस एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगा पाकिस्तान? जानिए हर एक समीकरण

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Women's Asia Cup 2026 के सेमीफाइनल का टिकट पाकिस्तान की टीम को कैसे मिल सकता है? इसके बारे में हर एक सिनेरियो जान लीजिए, क्योंकि भारत की टीम ने उन्हें बड़ा झटका लीग फेज में दिया है। 

Fatima Sana Pakistan Cricket Team
पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम

Women's Asia Cup 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दो टीमों का ऐलान हो चुका है। इनमें एक है टीम इंडिया और दूसरी है श्रीलंका। भारत की टीम ने ग्रुप ए से और श्रीलंका की टीम ने ग्रुप बी से सेमीफाइनल में जगह बनाई है, लेकिन अभी दो और टीमों का ऐलान होना बाकी है। इनमें एक टीम पाकिस्तान की भी हो सकती है। भारत से हारने वाली पाकिस्तान की टीम को कैसे वुमेंस टी20 एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल का टिकट मिलेगा? इसके बारे में आप जान लीजिए।

फातिमा सना की कप्तानी वाली पाकिस्तान की टीम इस समय ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल में दो मैचों के बाद दूसरे स्थान पर है और एक मुकाबला अभी बाकी है, जो आज होना है। पाकिस्तान की महिला टीम को आज हॉन्ग कॉन्ग चीन से आखिरी लीग मैच खेलना है। अगर इस मैच को पाकिस्तान की टीम जीत जाती है तो आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी और अगर मुकाबला हारी तो फिर सेमीफाइनल का टिकट किसी अन्य टीम को भी मिल सकता है और वह थाइलैंड और हॉन्ग कॉन्ग की टीम भी हो सकती है।

क्या है पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल का सिनेरियो?

पाकिस्तान के लिए अभी के लिए सिनेरियो सीधा और साफ है। अगर पाकिस्तान ने आज हॉन्ग कॉन्ग को कितने भी रन या कितने भी विकेट के अंतर से हराया तो उसे सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा और हारने पर फिर बात नेट रन रेट पर आएगी, क्योंकि फिर 3-3 मैचों के बाद एक-एक जीत पाकिस्तान, थाइलैंड और हॉन्ग कॉन्ग के हिस्सा में रहेगी। इस केस में देखा यह जाएगा कि किस टीम का नेट रन रेट बेहतर है, उसी टीम को सेमीफाइनल का टिकट ग्रुप ए से मिल जाएगा और उसे श्रीलंका से दूसरे सेमीफाइनल मैच में भिड़ना होगा। इस समय पाकिस्तान की स्थिति बेहतर है, लेकिन बड़ी हार से चीजें बदल भी सकती हैं।

अगर पाकिस्तान ने अपना आखिरी लीग मैच जीता तो फिर उसे श्रीलंका से दूसरे सेमीफाइनल में भिड़ना होगा। टीम इंडिया का सेमीफाइनल मुकाबला ग्रुप बी की पॉइंट्स टेबल की दूसरे नंबर की टीम से खेलना है, जो अभी तक फाइनल नहीं हुई है। ग्रुप बी से इंडोनेशिया की टीम एलिमिनेट हो चुकी है, जबकि श्रीलंका के बाद सेमीफाइनल के लिए टिकट कटाने का मौका बांग्लादेश और यूएई के पास है। दोनों के बीच मंगलवार 8 सितंबर को मुकाबला खेला जाएगा, जिसे जो टीम जीतेगी, उसे सेमीफाइनल का टिकट मिलेगा और उसे भारत से मुकाबला खेलना होगा। वैसे तो दुबई में बारिश के चांस नहीं हैं, लेकिन अगर मैच बारिश में धुलता भी है तो फिर बांग्लादेश की टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, क्योंकि उसका नेट रन रेट यूएई से अच्छा है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। IND vs Pak Live के पल-पल के स्कोर और अपडेट्स भी यहीं पाएं। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़वुमेंस एशिया कप के सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगा पाकिस्तान? जानिए हर एक समीकरण