मेजबान इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड किया घोषित, ब्रंट संभालेंगी कमान; 18 वर्षीय स्पिनर की चमकी किस्मत

लंदन, भाषा
Follow us on Google News
share

मेजबान इंग्लैंड ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपना स्क्वॉड घोषित कर दिया है। नैट स्काइवर ब्रंट टूर्नामेंट में इंग्लैंड की कमान संभालेंगी। 18 वर्षीय स्पिनर की किस्मत चमकी है।

इंग्लैंड महिला T20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए मंगलवार को इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की जिसकी अगुआई ऑलराउंडर नैट स्काइवर ब्रंट करेंगी। स्काइवर ब्रंट की कप्तानी वाली इंग्लैंड की यही टीम मई-जून में भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज में भी हिस्सा लेगी, जिसके बाद टी20 विश्व कप होगा। यह स्काइवर ब्रंट सातवां टी20 विश्व कप होगा। भारतीय महिला टीम तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और लॉर्ड्स में एक टेस्ट मैच खेलने के लिए इंग्लैंड का दौरा करेगी। टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच मई के आखिर या जून की शुरुआत में होने हैं जबकि टेस्ट मैच 10 से 13 जुलाई तक होगा। यह इस प्रतिष्ठित मैदान पर इंग्लैंड की महिला टीम के मैच की 50वीं वर्षगांठ का मौका भी है।

18 वर्षीय टिली की चमकी किस्मत

इंग्लैंड टीम में नया नाम 18 वर्षीय सरे की स्पिनर टिली कोर्टिन कोलमैन हैं जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करेंगी। साथ ही वारविकशर की इसी वोंग और डरहम की लॉरेन फाइलर को भी पहली बार टी20 विश्व कप के लिए टीम में जगह मिली है। सरे की डैनी वाट हॉज अपने आठवें टी20 विश्व कप में खेलेंगी। समरसेट की चार्जी डीन टीम की उप कप्तान होंगी जबकि हैंपशर की तेज गेंदबाज लॉरेन बेल गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगी। इंग्लैंड में 2009 में हुए टी20 विश्व कप में टीम की अगुआई करते हुए उसे खिताब दिलाने वाली मुख्य कोच चार्लोट एडवर्ड्स की खिलाड़ियों को 12 जून से एजबस्टन में शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए 960 से अधिक टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का अनुभव है। खेल और मनोरंजन जगत के सितारों ने एक अनोखी फिल्म के जरिए इन 15 नाम की घोषणा की।

'15 नाम चुनना बेहद मुश्किल काम था'

एडवर्ड्स ने कहा, ''इंतजार और अटकलों का दौर अब खत्म हो गया है। हमने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। इसमें कोई शक नहीं कि इन 15 नाम को चुनना बेहद मुश्किल काम था।'' उन्होंने कहा, ''यह चयन बैठकों का अब तक का सबसे कठिन दौर था जिसका मैं हिस्सा रही हूं। इसकी वजह यह है कि हमारे पास चुनने के लिए खिलाड़ियों का जो समूह था वह बहुत मजबूत था।'' एडवर्ड्स ने कहा, ''अपनी धरती पर आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का आयोजन इस देश में क्रिकेट के लिए एक बेहद खास पल है। हम सभी इस बात से बहुत प्रेरित हैं कि खिलाड़ियों के इस समूह के लिए भविष्य में क्या कुछ इंतजार कर रहा है और वे इन गर्मियों में क्या-कुछ हासिल कर सकते हैं।''

सारा ग्लेन के चयन पर विचार नहीं हुआ

टी20 विश्व कप टीम के अलावा चयनकर्ताओं ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और उसके बाद न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ होने वाली दो टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए भी टीम घोषित कर दी हैं। नए वनडे विश्व कप चक्र की शुरुआत में तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए आईसीसी महिला टी20 विश्व कप टीम में पांच खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इनमें किरा चैथली और जोडी ग्रूकोक को पहली बार अंतरराष्ट्रीय टीम में जगह मिली है। सोफिया डंकली, चार्ली डीन और डैनी वाट हॉज को काम के बोझ के प्रबंधन के कारण वनडे सीरीज में नहीं खिलाया जाएगा। सारा ग्लेन के चयन पर विचार नहीं किया गया क्योंकि वे अंगुली में फ्रेक्चर से उबर रही हैं।

इंग्लैंड महिला टीम: नैट स्काइवर ब्रंट, लॉरेन बेल, एलिस कैप्सी, टिली कोर्टिन कोलमैन, चार्ली डीन, सोफिया डंकली, सोफी एकलेस्टोन, लॉरेन फाइलर, डैनी गिब्सन, एमी जोन्स, फ्रेया केम्प, हीथर नाइट, लिन्से स्मिथ, इसी वोंग और डैनी वाट हॉज।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।