ऋषभ पंत-एमएस धोनी का पार्टी वीडियो हुआ लीक, पूर्व कप्तान ने कहा- हुक्का पीके आता हूं

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

एमएस धोनी और ऋषभ पंत का पार्टी करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक होटल के कमरे में अपने दोस्तों के साथ मस्ती कर रहे।

ms dhoni, rishabh pant
एमएस धोनी-ऋषभ पंत अपने दोस्तों के साथ

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और ऋषभ पंत का एक होटल के कमरे का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों अपने दोस्तों को साथ पार्टी करते हुए दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ऋषभ पंत बातचीत भी कर रहे हैं और पूर्व कप्तान एमएस धोनी को बुला रहे हैं। जिस पर दिग्गज खिलाड़ी ने कहा कि वह नीचे हुक्का के लिए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखकर कई फैंस हैरान हो गए हैं। आमतौर पर भारत के लिए खेलने वाले खिलाड़ी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस तरह के वीडियो लाने से बचते हैं।

वायरल हुआ एमएस धोनी और पंत का वीडियो

बुधवार को सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत और एमएस धोनी का पार्टी करने का एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि टेबल पर कई तरह के ड्रिंक्स रखे हुए हैं। ये दोनों क्रिकेटर एक साथ सबसे साथ फोटो भी खिंचवाते हैं। हालांकि ये कन्फर्म नहीं हुआ है कि ये किस समय का वीडियो है। फोटो साथ में खिंचवाने के बाद सोफे पर बैठे ऋषभ पंत अपने सीनियर एमएस धोनी को बुलाते हुए भी नजर आ रहे। हालांकि धोनी ने उनके पास आने के बाद कहा कि हुक्का पीके आता हूं।

ऋषभ पंत की ये हालत देखकर कई यूजर उन पर भड़क रहे हैं और उनका मानना है कि पंत गलत कारणों की वजह से चर्चा में रहते हैं और इसी वजह से उनकी फिटनेस बेहतर नहीं हुई है। धोनी और पंत एक साथ कई बार नजर आए। हाल ही में पंत और धोनी रांची में एक साथ दिखे थे। इसके बाद इंग्लैंड में तीसरे वनडे के दौरान दोनों लॉर्ड्स में मौजूद थे। एक यूजर ने लिखा, ''इसी पार्टी के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को मैसेज किया था लगता है।''

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा थे। जहां पर वह पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ते हुए विदेशी या न्यूट्रल टेस्ट मैचों में विकेटकीपर के तौर पर भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे। उन्होंने बहुत कम अंतर से यह उपलब्धि हासिल की। पंत के कुल रन 2,501 हो गए, जिससे वे धोनी के 2,496 रनों से एक रन आगे निकल गए। हालांकि, धोनी के 32.84 के औसत की तुलना में पंत का 41.68 का बेहतर औसत इस उपलब्धि को और भी खास बनाता है।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ऋषभ पंत-धोनी का पार्टी वीडियो हुआ लीक, पूर्व कप्तान ने कहा- हुक्का पीके आता हूं