Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Historic Father-son duo shines in BPL match Mohammad Nabi and his son forge a half-century partnership
ऐतिहासिक! BPL मैच में बाप-बेटे की जोड़ी का धमाल, मोहम्मद नबी और हसन ईसाखिल ने की 53 रन की साझेदारी

ऐतिहासिक! BPL मैच में बाप-बेटे की जोड़ी का धमाल, मोहम्मद नबी और हसन ईसाखिल ने की 53 रन की साझेदारी

संक्षेप:

बाप और बेटे दोनों क्रिकेटर हों, ऐसी तो कई मिसालें मिल जाएंगी लेकिन बाप और बेटा एक साथ एक ही टीम से खेलें, इसकी मिसाल नहीं मिलती। लीग क्रिकेट में अब ऐसा दुर्लभ संयोग हो चुका है। ये दुर्लभ संयोग जुड़ा है अफगानिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर मोहम्मद नबी और उनके बेटे हसन ईसाखिल के साथ।

Jan 12, 2026 04:01 pm ISTChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

बाप और बेटे दोनों क्रिकेटर हों, ऐसी तो कई मिसालें मिल जाएंगी लेकिन बाप और बेटा एक साथ एक ही टीम से खेलें, इसकी मिसाल नहीं मिलती। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तो ऐसा अब तक नहीं हुआ है लेकिन लीग क्रिकेट में अब ऐसा दुर्लभ संयोग हो चुका है। ये दुर्लभ संयोग जुड़ा है अफगानिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर मोहम्मद नबी और उनके बेटे हसन ईसाखिल के साथ। दोनों बीपीएल में न सिर्फ एक ही टीम की तरफ से खेलें बल्कि 50 रनों की साझेदारी भी की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

41 साल के नबी और उनके 19 वर्ष के बेटे ईसाखिल दोनों नोआखली एक्सप्रेस की टीम में हैं। सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ढाका कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में दोनों ने सिर्फ 30 गेंद में 53 रनों की साझेदारी की।

नोआखली एक्सप्रेस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 184 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा स्कोर ओपनर हसन ईसाखिल ने बनाए। उन्होंने 60 गेंदों में 92 रनों की पारी खेली और इस दौरान 7 चौके और 5 छक्के जड़े। ईसाखिल और सौम्य सरकार के बीच पहले विकेट के लिए 101 रन की साझेदारी हुई। 19 रन के अंतराल पर नोआखली एक्सप्रेस के 3 विकेट गिर गए, जिसके बाद मोहम्मद नबी बल्लेबाजी करने के लिए आए।

चौथे विकेट के लिए मोहम्मद नबी और उनके बेटे ईसाखिल के बीच सिर्फ 30 गेंदों में 53 रन की साझेदारी हुई। नबी 13 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 2 चौके लगाए।

ढाका कैपिटल्स को जीत के लिए 185 रन का लक्ष्य मिला था लेकिन पूरी टीम 19वें ओवर में 143 रन पर ढेर हो गई। इस तरह नोआखली एक्सप्रेस ने ये मैच 41 रन से जीत लिया। मोहम्मद नबी के बेटे हसन ईसाखिल को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |