सूर्यकुमार यादव बन गए भारत के नंबर वन T20I कप्तान, तोड़ दिया रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड

Mar 03, 2026 08:04 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

सूर्यकुमार यादव भारत के नंबर वन T20I कप्तान बन चुके हैं। उन्होंने रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सूर्या का अब विनिंग पर्सेंटेज टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे अच्छा है, जिसने 50 मैचों में कप्तानी की है।

सूर्यकुमार यादव बन गए भारत के नंबर वन T20I कप्तान, तोड़ दिया रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड

सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया के नंबर वन T20I कप्तान बन चुके हैं। उन्होंने भारत के महान कप्तान रोहित शर्मा समेत विराट कोहली और एमएस धोनी का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सूर्यकुमार यादव का अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में विनिंग पर्सेंटेज कप्तान के तौर पर भारत के लिए सबसे अच्छा है। कम से कम 50 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी करने वाले किसी भी कप्तान का जीत प्रतिशत इतना नहीं है, जितना की सूर्यकुमार यादव का है। यहां तक कि वे दुनिया के दूसरे ऐसे कप्तान हैं, जिनका जीत प्रतिशत सबसे ज्यादा है।

रविवार 1 मार्च 2026 को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 के आखिरी मैच में सूर्यकुमार यादव 50वीं बार भारतीय टीम के कप्तान के तौर पर किसी टी20 इंटरनेशनल मैच में उतरे। इस मैच में भारतीय टीम को जीत मिली, जो कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत की 40वीं जीत थी। इसी के साथ उन्होंने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड धराशायी कर दिया। साथ में विराट कोहली और रोहित शर्मा भी पीछे छूट गए। सूर्यकुमार यादव से पहले भारत के लिए ये रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम दर्ज था, जिनका जीत प्रतिशत 79.83 था।

सूर्यकुमार यादव का जीत प्रतिशत टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 81.25 है। उनसे आगे सिर्फ इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में अफगानिस्तान के असगर अफगान हैं, जिन्होंने 50 से ज्यादा मैचों में कप्तानी की है और जीत प्रतिशत उनका 81.73 का है। वहीं, भारत के लिए तीसरे नंबर पर विराट कोहली हैं, जिनका जीत प्रतिशत 64.58 का है। इसके अलावा एमएस धोनी ने 59.28 प्रतिशत के हिसाब से भारत को मैच जिताए थे। यही चार कप्तान भारत के हैं, जिन्होंने 50 या इससे ज्यादा मैचों में कप्तानी की है।

भारतीय कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा जीत प्रतिशत T20I क्रिकेट में

81.25 - सूर्यकुमार यादव (50 मैच)

79.83 - रोहित शर्मा (62 मैच)

64.58 - विराट कोहली (50 मैच)

59.28 - एमएस धोनी (72 मैच)

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट


ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।