T20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले कप्तान, एडेन मार्करम ने सूर्यकुमार यादव को पछाड़ा

Feb 15, 2026 12:48 pm ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

T20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले कप्तानों की लिस्ट में एडेन मार्करम ने सूर्यकुमार यादव और केन विलियमसन को पछाड़ दिया है। मार्करम ने न्यूजीलैंड के कमाल की बैटिंग की।

T20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले कप्तान, एडेन मार्करम ने सूर्यकुमार यादव  को पछाड़ा

साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए तूफानी बल्लेबाजी की। उन्होंने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 44 गेंदों में नाबाद 86 रन बनाए। उनके बल्ले से आठ चौके और चार सिक्स निकले। उन्होंने महज 19 गेंदों में अर्धशतक कंप्लीट कर लिया था। मार्करम टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले कप्तानों की लिस्ट में पांचवे पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान सूर्यकुमार यादव और न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन को पछाड़ दिया है।

विलियमसन ने 2021 में आयोजित टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की कमान संभाली थी। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मुकाबले में 48 गेंदों 85 रनों की पारी खेली। विलियमसन ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में 10 चौके और तीन छक्के जमाए थे। न्यूजीलैंड ने 172/4 का स्कोर बनाया लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने आठ विकेट से धूल चटाकर खिताब अपने नाम किया। वहीं, सूर्यकुमार ने जारी टूर्नामेंट में अमेरिका के विरुद्ध संकट के समय नाबाद 84 रन बनाए थे।

सूर्यकुमार मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 49 गेंदों का सामना करने के बाद 10 चौके और चार सिक्स उड़ाए। भारत ने 161/9 का खड़ा किया और 29 रनों से जीत दर्ज की। बतौर कप्तान सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूवी दिग्गज क्रिस गेल के नाम दर्ज है। उन्होंने 2010 टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ 66 गेंदों में 98 रन बटोरे थे, जिसमें पांच चौके और सात सिक्स हैं। वेस्टइंडीज ने ब्रिजटाउन में 169/6 का स्कोर बनाया और भारत को 14 रनों से हराया था।

T20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले कप्तान

98 - क्रिस गेल (बनाम भारत, 2010)

94* - लोर्कन टकर (बनाम ओमान, 2026)

92 - रोहित शर्मा (बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2024)

88 - क्रिस गेल (बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2009)

86* -एडेन मार्करम (बनाम न्यूजीलैंड, 2026)

85 - केन विलियमसन (बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2021)

84* - सूर्यकुमार यादव (बनाम अमेरिका, 2026)

मार्को यानसन (40 रन पर चार विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद कप्तान मार्करम की आक्रामक बल्लेबाजी से साउथ अफ्रीका ने ग्रुप डी मैच में न्यूजीलैंड को 17 गेंद शेष रहते सात विकेट से हराकर सुपर आठ में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली। न्यूजीलैंड को सात विकेट पर 175 रन पर रोकने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने महज 17.1 ओवर में तीन विकेट गवांकर लक्ष्य हासिल कर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। मार्करम ने क्विंटन डिकॉक (9) के साथ 28 गेंद में 62 और रेयान रिकल्टन के साथ 18 गेंद में 40 रन की साझेदारी कर शुरुआती आठ ओवर के अंदर टीम के रनों का शतक पूरा कर मैच पर पूरी तरह से दबदबा कायम कर दिया था।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
;;;