
न्यूजीलैंड ने पावरप्ले में निकाल दिया UAE का कचूमर, बना दिया इस T20 विश्व कप का रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड ने पावरप्ले में ही UAE का कचूमर निकाल दिया था। 174 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने पहले 6 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 78 बना दिए, जो इस T20 विश्व कप का रिकॉर्ड है।
न्यूजीलैंड की टीम ने भले ही टीम इंडिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज को 4-1 से गंवाया हो, लेकिन फिर से टी20 विश्व कप 2026 में टीम कमाल कर रही है। न्यूजीलैंड ने अपने पहले मैच में अफगानिस्तान को बुरी तरह से हराया था। वहीं, अगले मैच में यूएई के खिलाफ न्यूजीलैंड के ओपनर्स ने कमाल कर दिया और इस टी20 विश्व कप का पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया। न्यूजीलैंड के ओपनर टिम सीफर्ट और फिन एलेन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी यूएई के खिलाफ की और 6 ओवर में बिना विकेट खोए 78 रन बनाए।
टी20 विश्व कप 2026 में ये किसी भी टीम का पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर है। इसके अलावा न्यूजीलैंड का भी टी20 विश्व कप के इतिहास का पावरप्ले का ये सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में टीम ने 65 रन एक विकेट खोकर बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया के ही खिलाफ कीवी टीम ने 2016 में 58 रन बना विकेट खोए बनाए थे, लेकिन अब टीम 78 रन बनाने में सफल रही है, जो न्यूजीलैंड की टीम के इतिहास का टी20 विश्व कप के मैच में सबसे बड़ा स्कोर है।
T20 वर्ल्ड कप के इतिहास का ये सातवां सबसे बड़ा स्कोर पावरप्ले का है। 92 रन वेस्टइंडीज ने, 91 रन नीदरलैंड ने, 89 रन इंग्लैंड ने, 83 रन साउथ अफ्रीका ने, 83 रन ही वेस्टइंडीज ने और 82 रन भारत ने बनाए हुए हैं। 2026 के सीजन में अब तक 10 मुकाबले पूरे हो चुके हैं और 11वां भी पावरप्ले के लिहाज से खत्म हो गया है, लेकिन कोई भी टीम 70 से ज्यादा रन पहले 6 ओवरों में नहीं बना सकी है। इस तरह न्यूजीलैंड की टीम ने एक संदेश दे दिया है कि वह किसी भी टीम को कमजोर नहीं समझने वाली है। वह आक्रामक क्रिकेट जारी रखेंगे।

लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें





