शुभमन गिल-रोहित शर्मा की जोड़ी बनी नंबर-1, रन चेज में की 255 रन की रिकॉर्ड साझेदारी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में पहले विकेट के लिए 255 रन जोड़े। जोकि भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है।

rohit sharma- shubman gill
रोहित शर्मा-शुभमन गिल

भारतीय टीम ने बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करते हुए धमाकेदार शुरुआत की। रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल ने गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में दूसरे वनडे में पहले विकेट के लिए रिकॉर्डतोड़ 255 रनों की साझेदारी की। इसके साथ ही इस जोड़ी का नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया है। भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने दूसरे मुकाबले में सिर्फ 75 गेंदों में 101 रन की दमदार पारी खेली। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जॉन कैंपबेल, शाई होप और आमिर जांगू की शतकीय पारी की बदौलत 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 405 रन बनाए। वेस्टइंडीज का 50 ओवर के प्रारूप में 400 रन से अधिक का पहला स्कोर है।

पहले विकेट के लिए रन चेज करते हुए सबसे बड़ी साझेदारी

शुभमन गिल और रोहित शर्मा के बीच पहले विकेट के लिए 158 गेंद में 255 रन की साझेदारी हुई। रन चेज में रोहित और गिल के बीच भारत के लिए ये सबसे बड़ी साझेदारी बन गई है। इससे पहले रोहित शर्मा और शिखर धवन के बीच टारगेट का पीछा करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2018 में 210 रन की साझेदारी हुई थी।

वनडे में भारत की हाईएस्ट ओपनिंग साझेदारी

सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली के बीच भारत के लिए वनडे में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी का रिकॉर्ड है। 2001 में पर्ल में दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 258 रन की साझेदारी हुई थी। रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बीच गुवाहाटी 2026 में 255 रनों की साझेदारी हुई है। सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली के बीच कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ 1998 में पहले विकेट के लिए 252 रन की साझेदारी हुई थी। शिखर धवन और अजिंक्य रहाणे के बीच श्रीलंका में 2014 में कटक में पहले विकेट के लिए 231 रन की पार्टरनशिप हुई थी।

भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्डी भी गिल और रोहित की जोड़ी के नाम हो गया है। दोनों ने 158 गेंद में 255 रन जोड़े। इससे पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच इसी मैदान पर 2018 में 246 रन की साझेदारी हुई थी।

शुभमन गिल (नाबाद 223 रन) के वनडे में सबसे तेज दोहरे शतक और रोहित शर्मा की 75 गेंद में 101 रन की पारी से भारत ने बुधवार को दूसरे मैच में वेस्टइंडीज को आठ विकेट से करारी शिकस्त देकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़शुभमन गिल-रोहित शर्मा की जोड़ी बनी नंबर-1, रन चेज में की 255 रन की साझेदारी