ODI क्रिकेट में विराट कोहली से भी बड़े चेज मास्टर बने जो रूट, मगर अभी भी इस भारतीय फिनिशर से हैं पीछे

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

ODI क्रिकेट में विराट कोहली से भी बड़े चेज मास्टर अब जो रूट, मगर अभी भी एक भारतीय फिनिशर का रन चेज के मामले में जलवा है। ये कोई और नहीं, बल्कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं।  

Joe Root Virat Kohli

जो रूट ने गुरुवार 16 जुलाई को एक बार फिर से वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड को मैच जिताकर साबित कर दिया है कि वह भी बड़े चेज मास्टर हैं। इसी मैच के दौरान जो रूट ने विराट कोहली का भी रिकॉर्ड धराशायी कर दिया, क्योंकि अब रूट विराट से भी बड़े फिनिशर वनडे क्रिकेट में बन गए हैं। हालांकि, अभी भी भारतीय टीम के धुरंधर कहे जाने वाले पूर्व कप्तान एमएस धोनी सबसे बड़े मैच फिनिशर वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में हैं। जो रूट ने किस मामले में विराट कोहली को पछाड़ा है, उसके बारे में जान लीजिए।

दरअसल, वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सफल रन चेज में 2000 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में अब जो रूट का औसत दूसरे नंबर पर सबसे बढ़िया है। इस लिस्ट में अभी तक विराट कोहली दूसरे नंबर पर थे, लेकिन रूट ने उनको पीछे छोड़ा है। हालांकि, अभी भी एमएस धोनी का नाम लिस्ट में सबसे ऊपर है, जिन्होंने 7 साल पहले आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था। साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स चौथे और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क पांचवें पायदान पर इस लिस्ट में विराजमान हैं।

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सक्सेजफुल रन चेज में सबसे ज्यादा औसत 2000 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में एमएस धोनी का है, जिन्होंने 102.71 के औसत से मैच फिनिश किए हैं, जबकि जो रूट का औसत अब बढ़कर 91.59 हो गया है, जबकि विराट कोहली 89.07 का औसत लेकर तीसरे स्थान पर हैं। एबी डिविलियर्स ने 82.77 के औसत रखकर मैच फिनिश किए हैं और माइकल क्लार्क का औसत रन चेज में 73.86 का है।

सफल ODI चेज में सबसे ज्यादा औसत (2000+ रन)

102.71 - एमएस धोनी

91.59 - जो रूट

89.07 - विराट कोहली

82.77 - एबी डिविलियर्स

73.86 - माइकल क्लार्क

जो रूट ने खेली कमाल की पारी

दाएं हाथ के इस बल्लेबाज की बात करें तो ये भले ही टीम इंडिया के खिलाफ दूसरे वनडे इंटरनेशनल मैच में शतक से एक रन से चूक गए, लेकिन 99 रनों की पारी के दम पर अपनी टीम को जीत दिलाने का काम किया। एक समय लग रहा था कि इंग्लैंड के लिए इस मैच को जीतना कठिन होगा, लेकिन पहले ही ओवर में बल्लेबाजी के लिए उतरने वाले जो रूट आखिर तक नाबाद रहे और टीम को जीत दिलाकर सीरीज में बराबरी करा ली। इसी सीरीज के पहले मैच में भी जो रूट का बल्ला चला था। उन्होंने 76 रन बनाए थे और उसी पारी की बदौलत इंग्लैंड ने 200 से ज्यादा रन बनाए थे।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।