India vs Australia मैच में बना नया कीर्तिमान, 24 घंटे में ही धराशायी हो गया ENG-NZ मैच का रिकॉर्ड

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

India vs Australia Women's T20 World Cup 2026 मैच में दर्शकों का एक नया कीर्तिमान स्थापित हुआ। 24 घंटे में ही ENG-NZ मैच का रिकॉर्ड धराशायी हो गया। इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया मैच को देखने के लिए सबसे ज्यादा दर्शक पहुंचे।

Indian Cricket Fans ICC Pic

Women's T20 World Cup 2026 में एक हाई-वोल्टेज मैच रविवार 28 जून को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला गया। इसमें टीम इंडिया की टक्कर ऑस्ट्रेलिया से हुई। मुकाबला काफी कांटे का लगा, लेकिन बाद में ऑस्ट्रेलिया ने अपना रौद्र रूप दिखाया और मैच आसानी से जीत लिया। भारतीय टीम इस मैच को हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। हालांकि, इस इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया मैच ने वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप का एक नया कीर्तिमान दर्शकों के मामले में स्थापित कर दिया।

दरअसल, इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया मैच को देखने के लिए सबसे ज्यादा दर्शक स्टेडियम पहुंचे। किसी अन्य वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप ग्रुप फेज के मैच में इतनी संख्या में दर्शकों की उपस्थिति दर्ज नहीं हुई थी, जितनी इस मैच में हुई। आईसीसी के मुताबिक, 27,163 फैंस ने लॉर्ड्स में बैठकर भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया को मैच को देखा। आपको जानकर हैरानी होगी कि 27 जून को ही सबसे ज्यादा दर्शकों का रिकॉर्ड बना था, जो 24 घंटे के भीतर भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम की फैन फॉलोइंग ने धराशायी कर दिया।

24 घंटे नहीं टिक पाया इंग्लैंड वर्सेस न्यूजीलैंड मैच का रिकॉर्ड

27 जून को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया मैच वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का ग्रुप फेज का सबसे ज्यादा अटेंडेंस वाला मैच था। उस मैच को देखने के लिए 21,018 दर्शक स्टेडियम पहुंचे थे। इस मैच ने इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच का रिकॉर्ड तोड़ा था, जो इसी वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान की टीम के फैंस ने मिलकर बनाया था। भारत बनाम पाकिस्तान मैच को देखने के लिए 18,814 दर्शक एजबेस्टन में पहुंचे थे। इस रिकॉर्ड को इंग्लैंड वर्सेस न्यूजीलैंड मैच ने तोड़ा और इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के रिकॉर्ड को इंडिया और ऑस्ट्रेलिया ने तोड़ दिया।

भारतीय टीम टी20 विश्व कप से बाहर

वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सभी लीग मैच खेले जा चुके हैं। ऐसे में अगले टी20 विश्व कप तक यह रिकॉर्ड अटूट रहने वाला है। इस मेगा इवेंट के सेमीफाइनल में इस साल ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज की भिड़ंत होनी है, जबकि इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। भारतीय टीम लीग फेज में पांच में से 2 मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। लीग फेज में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया से भारत को हार का सामना करना पड़ा था। अगर भारतीय टीम साउथ अफ्रीका को हरा देती तो आराम से सेमीफाइनल में पहुंच सकती थी। ऑस्ट्रेलिया को हराती फिर भी सेमीफाइनल का टिकट उन्हें और ऑस्ट्रेलिया को मिल जाता।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।