IND vs NZ सीरीज पर उठा सवाल तो निकोल्स ने दिया जवाब, बोले- इस नियम की वजह से बैटिंग हुई मुश्किल

Jan 13, 2026 03:53 pm ISTMd.Akram राजकोट, भाषा
share Share
Follow Us on

भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज पर सवाल उठने पर हेनरी निकोल्स ने दमदार जवाब दिया है। दोनों टीमों की बीच बुधवार को दूसरा मुकाबला होगा। भारत तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है।

IND vs NZ सीरीज पर उठा सवाल तो निकोल्स ने दिया जवाब, बोले- इस नियम की वजह से बैटिंग हुई मुश्किल

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज हेनरी निकोल्स ने मंगलवार को राजकोट में कहा कि विश्व स्तर पर कई टूर्नामेंट के आयोजन के बीच सीमित संख्या में वनडे क्रिकेट होने के कारण भारत के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज का महत्व और बढ़ गया है। वनडे विश्व कप अभी 22 महीने दूर है और इसलिए मौजूदा वनडे सीरीज की प्रासंगिकता और संदर्भ को लेकर फिर से सवाल उठने लगे हैं क्योंकि सभी का ध्यान अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप पर केंद्रित है।

'यह ऐसा प्रारूप है जिसे खेलना हमें पसंद'

निकोल्स ने बुधवार को होने वाले दूसरे वनडे से पूर्व न्यूजीलैंड के अभ्यास सत्र से पहले मीडिया से कहा, ‘‘जैसा कि आपने कहा कि कई प्रमुख प्रतियोगिताओं के आयोजन के बीच वनडे क्रिकेट में उतने मैच नहीं हो रहे हैं और इसलिए मुझे लगता है कि इस तरह की सीरीज और भी महत्वपूर्ण हो जाती हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हममें से कुछ लोग अपने देश में लिस्ट ए क्रिकेट खेल रहे हैं, इसलिए हमें इस प्रारूप का थोड़ा अनुभव है। लेकिन यह एक ऐसा प्रारूप है जिसे खेलना हमें पसंद है। इस प्रारूप में सीमित संख्या में मैच होने के कारण यह सीरीज पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है।’’ निकोल्स ने कहा कि न्यूजीलैंड की टीम को अगर भारत को हराना है तो उसे अपने प्रदर्शन में निरंतरता रखनी होगी क्योंकि पहले वनडे में कड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद उसे चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

'कोई ऐसा करे तो टीम के लिए अच्छा होगा'

उन्होंने कहा, ‘‘बल्लेबाजी के नजरिए से देखें तो हमने कई चीजें काफी अच्छी तरह से कीं और बात सिर्फ इतनी है कि क्या हम उन चीजों को थोड़ी देर और जारी रख सकते हैं। डेवोन (कॉनवे) और मैंने अच्छी साझेदारी की। अगर हम में से कोई एक लंबे समय तक बल्लेबाजी कर पाता है तो यह टीम के लिए अच्छा होगा।’’ निकोल्स ने कहा, ‘‘वनडे क्रिकेट में हमेशा ऐसा होता है। अगर आपके पास विकेट बचे हों और कोई एक बल्लेबाज क्रीज पर लंबे समय से टिका हो तो डेथ ओवरों में उसका फायदा मिलता है।’’ निकोल्स से जब पूछा गया कि क्या न्यूजीलैंड की टीम में मौजूद कम अनुभवी खिलाड़ियों को विराट कोहली और रोहित शर्मा के खिलाफ खेलने से कुछ सीखने को मिला, तो उन्होंने कहा कि वे निश्चित रूप से कुछ दबाव बनाने में सक्षम थे।

इस नियम की वजह से बल्लेबाजी हुई मुश्किल

उन्होंने कहा, ‘‘जब आप यहां आते हैं तो यही चुनौती होती है। चाहे फिर युवा खिलाड़ी हों या अनुभवी खिलाड़ी उन्हें उन खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना होता है जिनके पास अपार अनुभव है।’’ निकोल्स ने कहा कि 34वें ओवर के बाद एक गेंद का नियम होने से बल्लेबाजी निश्चित रूप से मुश्किल हो जाती है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने अपनी पारी के आखिर में भी देखा कि गेंद काफी ज्यादा नरम थी, जिससे उसे खेलना मुश्किल हो सकता है। इसीलिए अंतिम चरण में खेल को थोड़ा और कठिन बनाने के लिए एक गेंद चुनने का नियम लागू किया गया। इसलिए उससे पहले ही थोड़ा आक्रामक रुख अपनाना बेहतर होगा।’’

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।