'रोहित शर्मा ने कभी किसी पर दोष नहीं मढ़ा', अभिषेक नायर ने श्रेयस अय्यर पर तीखा तंज कसा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अभिषेक नायर ने कहा है कि जब रोहित शर्मा टीम के कप्तान थे तो वह मैच हारने पर खिलाड़ियों को दोषी नहीं ठहराते थे और खुद जिम्मेदारी लेते थे। उनका ये बयान उस समय आया है, जब अय्यर लगातार 5 हार चुके हैं और टीममेट्स पर निशाना साध रहे।

रोहित शर्मा-श्रेयस अय्यर

भारतीय टी20 टीम के नए कप्तान श्रेयस अय्यर की टीम इंग्लैंड के खिलाफ लगातार 3 मुकाबले हार चुकी है। सीरीज का पांचवां और अंतिम मुकाबला शनिवार को साउथैम्पटन में खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर भारतीय टीम अपना खोया हुआ आत्मविश्वास हासिल करना चाहेगी। हालांकि ये आसान नहीं होने वाला है। टीम की लगातार हार से श्रेयस भी परेशान हैं और मैच गंवाने के बाद उनके बयान को लेकर काफी चर्चा हो रही है। श्रेयस ने हाल ही में एक मैच हारने के बाद भारतीय टीम की बल्लेबाजी को बहुत खराब करार दिया था। इन सबके बीच भारत के पूर्व कोच अभिषेक नायर ने रोहित शर्मा की कप्तानी के दौर की कुछ दिलचस्प बातें शेयर की है और उन्होंने बताया कि रोहित खिलाड़ियों से स्पष्ट बातचीत करते थे, जिससे मैदान पर खराब प्रदर्शन के बाद भी ड्रेसिंग रूम का माहौल काफी अच्छा रहता था।

रोहित किसी पर दोष नहीं मढ़ते थे

अभिषेक शर्मा भारतीय टीम के सहायक कोच के पद पर रह चुके हैं और गौतम गंभीर के 2024 में साथ काम किया था। उन्होंने बताया कि रोहित 'कभी भी बाहर आकर किसी पर दोष नहीं मढ़ते', बल्कि इसके बजाय हार की जिम्मेदारी हमेशा खुद लेने की कोशिश करते हैं। श्रेयस की कप्तानी में भारतीय टी20 टीम लगातार खराब प्रदर्शन कर रही है। भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज 0-2 से हार चुकी है और इंग्लैंड के खिलाफ भी पांच मैचों की टी20 सीरीज गंवाकर 0-3 से पीछे है। श्रेयस अय्यर ने बैट से अच्छा किया है लेकिन अन्य बल्लेबाजों, फील्डरों और गेंदबाजों का साथ नही मिला है। हालांकि उनके बयानों से सबका ध्यान खींचा है। उन्होंने दूसरे मैच में मिली हार के बाद बिना नाम लिए रवि बिश्नोई को दोषी ठहराया था।

अभिषेक नायर ने जियोस्टार के शो पर कहा, ''हमारे पास रोहित शर्मा बतौर कप्तान था और मुझे याद है मुंबई टेस्ट के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'कोई बात नहीं है, हमने कई सीरीज जीती हैं, हम एक हार गए और मैं इसकी जिम्मेदारी लेता हूं।' ये रोहित था।

दूसरे को मुसीबत में नहीं डालते

उन्होंने आगे कहा, ''हमेशा उनका एक साइड ऐसा रहता था, जिससे माहौल थोड़ा हल्का हो जाता था और वह सुनिश्चित करते थे कि टीम में सब अच्छा रहे। बेशक, भारत जब भी हारता है तो ये सबको तकलीफ देता है। लेकिन रोहित शर्मा ने सबसे बड़ी ताकत ये दिखाई कि वो अपने खिलाड़ियों का पूरा ध्यान रखते थे। वह यह सोचते थे कि सबसे ज्यादा कौन प्रभावित हुआ है, किसने रन नहीं बनाए हैं, और वह उन्हें बेहतर महसूस कराने के लिए क्या कर सकते हैं। मैं रोहित की सबसे ज्यादा सराहना इसी बात की करता हूं कि वो हमेशा जिम्मेदारी लेते थे। वो कभी किसी को दोषी ठहराते नहीं थे। वह कभी भी बाहर आकर किसी पर यह कहते हुए दोष नहीं मढ़ते थे कि, 'तुमने यह किया' या तुमने वह किया।' बल्कि खुद आगे आकर कहते थे कि मैं फेल हुआ। आप उन्हें कभी बहाने बनाते हुए या किसी दूसरे को मुसीबत में डालते हुए नहीं सुनेंगे।''

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।