वह टेस्ट में ओपनिंग से ज्यादा दूर नहीं; लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान Live शो में सुनाई दी वैभव सूर्यवंशी की गूंज

Chandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

IPL 2026 के सुपर स्टार 15 साल के वैभव सूर्यवंशी आजकल छाए हुए हैं। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच लॉर्ड्स में चल रहे टेस्ट मैच के दौरान गुरुवार को स्काई स्पोर्ट्स पर चल रही लाइव चर्चा में उनका जिक्र आया। न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर साइमन डल ने कहा कि सूर्यवंशी टेस्ट क्रिकेट से ज्यादा दूर नहीं हैं।

वह टेस्ट में ओपनिंग से ज्यादा दूर नहीं; लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान Live शो में सुनाई दी वैभव सूर्यवंशी की गूंज

आईपीएल 2026 में बल्ले से तहलका मचाने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की गूंज इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच लॉर्ड्स में चल रहे टेस्ट में भी सुनाई दी। बारिश की वजह से टेस्ट मैच में बाधा पड़ने के दौरान कॉमेंटेटर्स के पैनल ने सूर्यवंशी का जिक्र छेड़ दिया। स्काई स्पोर्ट्स पर चर्चा के दौरान प्रजेंटर इयान वार्ड ने वैभव सूर्यवंशी का जिक्र करते हुए पूछा क्या वह जल्द ही टेस्ट क्रिकेट में ओपनिंग करते दिख सकते हैं। इस पर न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेट साइमन डल ने कहा कि वह इससे दूर नहीं हो सकता। उसके लिए टीम में जगह बनानी ही होगी।

लॉर्ड्स टेस्ट में गुरुवार को ब्रेक दौरान स्काई स्पोर्ट्स पर इयान वार्ड, साइमन डल और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन चर्चा कर रहे थे। इस दौरान वार्ड ने कहा, ‘मैं दुनियाभर में टेस्ट क्रिकेट में रोमांच का एक नया तरीका पाया हूं। सूर्यवंशी से बैटिंग को ओपन कराइए। क्या आप टेस्ट मैच क्रिकेट में ऐसा देखने की कल्पना कर सकते हैं?’

इसके जवाब में साइमन डल ने हंसते हुए कहा कि सूर्यवंशी इससे ज्यादा दूर नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘वह इससे ज्यादा दूर नहीं हो सकता। वह दूर नहीं रह सकता। वो देखना शानदार होगा। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला। मुझे नहीं पता कि उसे कितने सारे अवॉर्ड मिले। लेकिन 15 वर्ष के एक बच्चे के लिए ये शानदार है। ये देखना शानदार था। मुझे नहीं पता कि वह किसकी जगह लेगा लेकिन उन्हें उसके लिए जगह बनानी होगी।’

बिहार के समस्तीपुर में पैदा हुए वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 के टॉप स्कोरर रहे। राजस्थान रॉयल्स के इस स्टार को ऑरेंज कैप समेत कुल 5 अवॉर्ड हासिल हुए। इनमें इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन, मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन और सुपर सिक्सेज के अवॉर्ड शामिल हैं।

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में 16 मैचों में 48.50 की औसत और 237.31 के स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा 776 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 5 अर्धशतक भी जड़े थे। वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में 72 छक्के जड़े। उन्होंने किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के क्रिस गेल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इससे पहले आईपीएल 2012 में गेल ने 59 छक्के जड़े थे।

वैभव सूर्यवंशी एक ही आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा 4 शतक के विराट कोहली के रिकॉर्ड के काफी करीब पहुंच गए थे। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ तो शतक जड़ा था लेकिन 3 बार नर्वस नाइंटी का शिकार हुए। सूर्यवंशी ने लखनऊ सुपर जॉइंट्स के खिलाफ 93, एलिमिनेटर में एसआरएच के खिलाफ 97 और गुजरात टाइटन्स के खिलाफ क्वालिफायर 2 में 96 रन बनाए थे।

आईपीएल के बाद अब वैभव सूर्यवंशी श्रीलंका में इंडिया ए की तरफ से धूम-धड़ाका करते नजर आएंगे। 9 जून से शुरू होने वाली त्रिकोणीय श्रृंखला में मेजबान श्रीलंका ए और इंडिया ए के अलावा तीसरी टीम अफगानिस्तान ए है। इंडिया ए की कप्तानी तिलक वर्मा कर रहे हैं।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey

चन्द्र प्रकाश पाण्डेय वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में करीब दो दशक का अनुभव रखने वाले चन्द्र प्रकाश को जटिल विषयों का सरल विश्लेषण करने में महारत हासिल है। बचपन में न्यूज के प्रति ऐसा प्रेम हुआ कि रात में रेडियो पर न्यूज बुलेटिन के दौरान पढ़ाई-लिखाई का अभिनय करते लेकिन कान और दिल-दिमाग ध्वनि तरंगों पर अटका रहता। तब क्या पता था कि आगे चलकर न्यूज की दुनिया में ही रचना-बसना है। रेडियो में कभी काम तो नहीं किया लेकिन उस विधा के कुछ दिग्गज प्रसारकों संग टीवी न्यूज की दुनिया में कदमताल जरूर किया। चन्द्र प्रकाश पाण्डेय ने टीवी पत्रकारिता से शुरुआत की। पेशे में पहला दशक टीवी न्यूज के ही नाम रहा जहां उन्होंने 'न्यूज24', 'श्री न्यूज', 'फोकस न्यूज', 'न्यूज वर्ल्ड इंडिया' और भोजपुरी न्यूज चैनल 'हमार टीवी' में अलग-अलग समय पर अलग-अलग भूमिकाएं निभाई। इस दौरान डेली न्यूज शो के साथ-साथ 'विनोद दुआ लाइव: आजाद आवाज' जैसे कुछ स्पेशल शो के लिए भी लेखन किया। अगस्त 2016 में उन्होंने 'नवभारत टाइम्स' के साथ डिजिटल जर्नलिज्म की दुनिया में कदम रखा। NBT में उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, जियोपॉलिटिक्स, क्राइम, स्पोर्ट्स, कोर्ट से जुड़ी खबरों का लेखन-संपादन किया। इस दौरान उन्होंने लोकसभा और विधानसभा चुनावों समेत महत्वपूर्ण विषयों पर कई स्पेशल सीरीज भी लिखी जिनमें लीगल न्यूज एक्सप्लेनर्स 'हक की बात' की एक लंबी श्रृंखला भी शामिल है। मार्च 2025 से वह लाइव हिंदुस्तान में शब्दाक्षरों के चौके-छक्के जड़ रहे हैं।

चन्द्र प्रकाश पाण्डेय मूल रूप से यूपी के देवरिया के रहने वाले हैं। गांव की मिट्टी में पलते-बढ़ते, खेत-खलिहान में खेलते-कूदते इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की। उसके बाद मैथमेटिक्स का छात्र 'राजनीति कला है या विज्ञान?' में उलझ गया। बी.ए. और बी. एड. की पढ़ाई के बाद पत्रकारिता की ओर रुझान बढ़ा और मॉस कम्यूनिकेशंस में मास्टर्स किया। अभी भी सीखने-समझने का सतत क्रम जारी है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।