भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर बोले अश्विन, कहा- उन्होंने वह सब किया जो…

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर (भाषा)
share

चार साल के लंबे अंतरराल के बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर अश्विन ने अपनी बात रखी है। उन्होंने इसे भुवी की मेहनत और अर्जित की हुई सफलता का इनाम बताया है। अश्विन का कहना है कि इन चार सालों में भुवी ने वह सबकुछ किया है जो अपनी वापसी के लिए कर सकते थे।

Bhuvneshwar Kumar
भुवनेश्वर कुमार (फाइल फोटो)

रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि भुवनेश्वर कुमार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए शायद भारतीय टीम में वापसी के बारे में सोचा भी नहीं था और उनके प्रदर्शन ने ही चार साल बाद राष्ट्रीय टी20 टीम में उनकी वापसी का रास्ता बनाया।

अगले सप्ताह से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली पांच मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए भुवनेश्वर की भारतीय टीम में वापसी हुई है। भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर अश्विन का मानना है कि इस अनुभवी तेज गेंदबाज ने अपने प्रदर्शन के संभावित इनाम की चिंता करने के बजाय अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान केंद्रित किया। अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ''मुझे लगता है कि भुवनेश्वर कुमार ने वापसी के बारे में सोचा भी नहीं होगा। मुझे लगता है कि यही उनकी सफलता का मंत्र होगा। जब मैं उन्हें देखता हूं तो मुझे लगता है कि मैंने भी खुद अपने करियर में ऐसा अनुभव किया है। वह अपनी राह पर चलते रहे।'' उन्होंने कहा, ''उन्होंने अच्छा प्रदर्शन करने, नई गेंद से अच्छी गेंदबाजी करने और आरसीबी के लिए योगदान देने पर ध्यान दिया। वह जो कुछ कर सकते थे उन्होंने किया। टीम में उनकी वापसी उनकी सफलता का इनाम है। उन्होंने उस इनाम के पीछे दौड़ नहीं लगाई बल्कि अपना काम करते रहे और सफलता उनके पीछे आई।''

शमी की वापसी की संभावना बरकरार

भुवनेश्वर की वापसी के बाद मोहम्मद शमी के अंतरराष्ट्रीय करियर को लेकर भी अटकलें लगने लगी हैं। हालांकि अश्विन ने कहा कि इस अनुभवी तेज गेंदबाज की वापसी की संभावना बनी हुई है, बशर्ते वह इसके लिए जरूरी मेहनत करने को तैयार हों। भारत के लिए 106 टेस्ट खेलने वाले 40 वर्षीय अश्विन ने कहा, ''यह क्रिकेटर पर निर्भर करता है। अगर किसी खिलाड़ी को विश्वास है कि वह वापसी कर सकता है तो उसे इसके लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।''

बुमराह और विराट कोहली से ऐसे थे अश्विन के संबंध

अश्विन ने जसप्रीत बुमराह और विराट कोहली के साथ अपने संबंधों के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि बुमराह के साथ उनका रिश्ता मुख्य रूप से हंसी-मजाक और एक-दूसरे की टांग खिंचाई पर आधारित है, जबकि कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद उनके रिश्ते में और सुधार आया। अश्विन ने कहा, ''जस्सी के साथ मेरे संबंध बहुत अच्छे हैं। हम हमेशा मजाक करते हैं और एक-दूसरे की टांग खींचते हैं। क्रिकेटर के तौर पर हमारे बीच ज्यादा बातचीत नहीं होती इसलिए हमारा रिश्ता काफी हद तक हंसी-मजाक पर आधारित है।'' कोहली के बारे में अश्विन ने कहा कि जब इस दिग्गज बल्लेबाज ने टीम की कप्तानी छोड़ दी और एक खिलाड़ी के तौर पर अपनी भूमिका पर ध्यान केंद्रित किया तब उनके संबंध और बेहतर हो गए।

वर्ष 2027 में होने वाले एकदिवसीय विश्व कप को लेकर अश्विन ने भारत को खिताब के प्रमुख दावेदारों में शामिल बताया लेकिन मेजबान दक्षिण अफ्रीका को उसकी घरेलू परिस्थितियों में कड़ी चुनौती देने वाली टीम करार दिया।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर बोले अश्विन, कहा- उन्होंने वह सब…