बड़ी खबर: वनडे सीरीज हारने के बाद कप्तान ने दिया इस्तीफा, बोले- यह मेरा निजी फैसला है

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

टीम इंडिया के खिलाफ जून में 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने इस्तीफा दे दिया है।

Hashmatullah Shahidi
हशमतुल्लाह शाहिदी और शुभमन गिल

जून में टीम इंडिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज में क्लीन स्वीप झेलने वाली अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अफगानिस्तान की वनडे टीम के कप्तानी से हशमतुल्लाह शाहिदी ने इस्तीफा दे दिया है। 55 वनडे इंटरनेशनल मैचों में अफगानिस्तान की टीम के कप्तान रहे शाहिदी ने तत्काल प्रभाव से कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। उनका आखिरी असाइनमेंट भारत के खिलाफ वनडे सीरीज थी, जिसमें उनकी टीम 3-0 से बुरी तरह हारी थी। कप्तानी छोड़ने के फैसले को शाहिदी ने निजी फैसला बताया है।

बाएं हाथ के बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने जनवरी 2022 में कप्तानी संभाली थी। इसके बाद उनकी कप्तानी में टीम ने वर्ल्ड कप 2023 में अच्छा प्रदर्शन किया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ग्लेन मैक्सवेल की डबल सेंचुरी वाले मैच को अगर टीम जीत जाती तो सेमीफाइनल में भी पहुंच सकती थी। हशमत इसके अलावा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और एशिया कप में भी टीम के कप्तान रहे। उनकी कप्तानी में अफगानिस्तान ने 55 में से 27 मैचों में जीत दर्ज की। इंग्लैंड पाकिस्तान, श्रीलंका और नीदरलैंड को वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान ने हराया था।

हशमत बोले- यह मेरा निजी फैसला है

अफगानिस्तान के कप्तान रहते हुए हशमत ने बांग्लादेश को 3 बार, जिम्बाब्वे को दो बार और साउथ अफ्रीका और आयरलैंड को एक-एक बार द्विपक्षीय सीरीज में हराया है। कप्तानी छोड़ने को लेकर हशमतुल्लाह शाहिदी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक बयान जारी करते हुए कहा, "आज मैं पूरे सम्मान और सहमति के साथ यह घोषणा करता हूं कि मैं अपने निजी फैसले पर अपनी टीम के कैप्टन पद से इस्तीफा दे रहा हूं। कैप्टन के तौर पर यह ज़िम्मेदारी निभाना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात थी। मुझे अपनी टीम के साथ ईमानदारी, एकता और कमिटमेंट के साथ काम करने पर गर्व है।"

वनडे क्रिकेट खेलते रहेंगे हशमतुल्लाह शाहिदी

शाहिदी ने कहा है कि वह कप्तानी छोड़ रहे हैं, लेकिन वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सिलेक्शन के लिए उपलब्ध होंगे। कप्तानी से पहले हशमतुल्लाह शाहिदी का प्रदर्शन जैसा था, एक बल्लेबाज के तौर पर वह ज्यादा उसमें सुधार नहीं कर पाए। हशमत की पहली सेंचुरी भी टीम इंडिया के खिलाफ चेन्नई के मैदान पर आई, जिसमें उन्होंने 131 गेंदों में 102 रन बनाए। हालांकि, उस मैच में भी टीम को जीत नहीं मिली थी। अफगानिस्तान को अब अगस्त में आयरलैंड के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है, जिसमें एक नया कप्तान हमें देखने को मिलेगा।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।