विराट कोहली को किया नजरअंदाज, इस भारतीय को दी तरजीह; 2027 वर्ल्ड कप में किन तीन बैटर के लिए बेकरार हाशिम अमला?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

हाशिम अमला ने उन तीन बल्लेबाजों के नाम बताए हैं, जिन्हें वह 2027 वनडे वर्ल्ड कप में देखने के लिए बेकरार हैं। उनकी लिस्ट में एक भारतीय शामिल हैं लेकिन सुपरस्टार क्रिकेटर विराट कोहली का जिक्र नहीं।

Hashim Amla Rohit Sharma and Virat Kohli
हाशिम अमला, रोहित शर्मा और विराट कोहली (फाइल फोटो)

साल 2027 में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होगा। 50 ओवर फॉर्मेट के आगामी वर्ल्ड कप को लेकर लगातार चर्चा चल रही है। साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर हाशिम अमला ने उन तीन बल्लेबाजों के नाम बताए हैं, जिन्हें वह वनडे वर्ल्ड कप में देखने के लिए बेकरार हैं। अमला ने अपनी लिस्ट में साउथ अफ्रीका, भारत और ऑस्ट्रेलिया के एक-एक खिलाड़ी को रखा। हालांकि, हैरानी की बात यह रही कि 44 वर्षीय अमला ने सुपरटार बल्लेबाज विराट कोहली को नजरअंदाज कर दिया।

विराट कोहली पर रोहित शर्मा को तरजीह

37 वर्षीय कोहली वनडे क्रिकेट (14941) और वनडे वर्ल्ड कप इतिहास (1795) में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2023 वनडे वर्ल्ड कप में गोल्डन बैट अवॉर्ड जीता था। पूर्व बल्लेबाज अमला ने कोहली पर 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा को तरजीह दी। कोहली की तरह रोहित का भी शानदार रिकॉर्ड है। वह वनडे में भारत के तीसरे सबसे ज्यादा रन (11895) बनाने वाले क्रिकेटर हैं। वह वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में चौथे पायदान (1575) पर हैं। 39 वर्षीय रोहित के अलावा अमला ने अपनी लिस्ट में साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस और ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड को शामिल किया।

'वह बहुत ही रोमांचक प्रतिभाशाली खिलाड़ी'

अमला ने इंटरनेशन क्रिकेट काउंसिल (ICC) द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में कहा, ''साउथ अफ्रीका से डेवाल्ड ब्रेविस। वह बहुत ही रोमांचक युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी है। मुझे ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड पसंद हैं। वह बहुत अच्छा कर रहे हैं। जिस तरह से वह खेलते हैं, उसे देखना बहुत अच्छा लगता है। भारत से रोहित शर्मा हैं। उन्हें खेलते हुए देखना बहुत पसंद है। उनके सभी स्ट्रोक्स में एलिगेंस झलकता है। वह उन प्लेयर्स में से एक हैं जिन्हें मैं देखना चाहता हूं।''

ट्रैविस हेड ने भारत को फाइनल में थमाई हार

रोहित की अगुवाई भारत 2023 वर्ल्ड कप में फाइनल तक पहुंचा था लेकिन ऑस्ट्रेलिया बाजी मारने में सफल रहा। हेड ऑस्ट्रेलिया की 2023 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। उन्होंने फाइनल में मैच जिताऊ पारी खेली थी। उन्होंनेभारत के खिलाफ 120 गेंदों में 137 रन बनाए, जिसमें 15 चौके और चार सिक्स थे। ऑस्ट्रेलिया ने 44 ओवर में 241 रन का टारगेट चेज करते हुए भारत को छह विकेट से हार थमाई थी। हेड को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया था।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।