
T20 World Cup 2026 से पहले टीम इंडिया के पेसर को लगी चोट, वार्मअप मैच में नहीं करा सका दूसरा ओवर
T20 World Cup 2026 से पहले टीम इंडिया के लिए एक समस्या पैदा हो गई है। वॉशिंगटन सुंदर अभी तक लौटे नहीं हैं, जबकि एक और चोट की समस्या भारतीय खेमे में नजर आई है। हर्षित राणा चोट से जूझते हुए नजर आए हैं।
टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने एकमात्र वार्मअप मैच में बड़ी जीत साउथ अफ्रीका के खिलाफ दर्ज की। सब कुछ भारतीय टीम के मुताबिक गया, लेकिन एक चिंता का कारण भी भारत के लिए सामने आया, क्योंकि तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोटिल हो गए हैं। नवी मुंबई में खेले गए वार्मअप मैच में हर्षित राणा गेंदबाजी के समय चोट से जूझते नजर आए थे। इस पेसर और टीम इंडिया के लिए ये बड़ा सेटबैक है, क्योंकि वे जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह का दमदार बैकअप थे।
BCCI ने अभी तक चोट की गंभीरता पर कोई ऑफिशियल अपडेट जारी नहीं किया है, लेकिन जल्द ही स्कैन होने की उम्मीद है। अगर हर्षित की चोट गंभीर है, तो वह पूरे T20 वर्ल्ड कप से बाहर हो सकते हैं। 24 साल का ये पेसर बॉलिंग करते समय परेशानी में नजर आया था और मैदान से बाहर चला गया था। एक ओवर ही उन्होंने गेंदबाजी की थी, जिसमें 16 रन दिए थे। दूसरा ओवर करने के लिए वे आए थे, लेकिन दो बार रनअप में उनको परेशानी हुई। कुछ देर बाद, राणा को बेचैनी में अपना घुटना पकड़े हुए देखा गया और फिर वह लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए।
हालांकि, हर्षित राणा की चोट की असल वजह अभी तक साफ नहीं है, लेकिन मैदान से बाहर जाते हुए उनके विजुअल्स ने पूरे भारत की चिंता जरूर बढ़ा दी है। भारत ने इस मैच में 240 रन बनाए थे और साउथ अफ्रीका की टीम भी 210 रनों तक पहुंच गई थी। भारत ने 30 रन से मैच जीता। टीम इंडिया के लिए वॉशिंगटन सुंदर पहले से ही चोटिल हैं, जिनके लौटने की डेट अभी कन्फर्म नहीं है। अब एक और इंजरी भारतीय टीम में देखने को मिली है।
अब सवाल है कि अगर हर्षित राणा फिट नहीं होते हैं तो फिर कौन उनकी जगह टी20 विश्व कप 2026 में ले सकता है। मौजूदा समय में कई नाम चर्चा में हैं, लेकिन सबसे ज्यादा दावेदारी मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और खलील अहमद की लग रही है, जो घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हो सकता है कि किसी अन्य पेसर पर भी भारतीय सिलेक्टर्स की नजर हो, लेकिन फिलहाल तो यही उम्मीद है कि हर्षित राणा की चोट गंभीर न हो।

लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें





