
हर्षित राणा टी20 विश्व कप से हुए बाहर, मोहम्मद सिराज को 19 महीने बाद स्क्वॉड में मिली एंट्री
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा आगामी टी20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं। हर्षित की जगह मोहम्मद सिराज को भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा आगामी टी20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं। स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा की जगह मोहम्मद सिराज को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। हर्षित राणा को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान घुटने में चोट लगी थी, जिसके कारण वह टूर्नामें से बाहर हो गए हैं। भारतीय टीम विश्व कप में अपना अभियान शनिवार को अमेरिका के खिलाफ शुरू करेगी। भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज शुक्रवार को ही मुंबई में भारतीय टीम से जुड़ेंगे।
हर्षित राणा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच में केवल एक ओवर डाला, जिसमें उन्होंने 16 रन दिए और उसके बाद घुटने की चोट के कारण मैदान से बाहर चले गए। राणा हालांकि भारत की शुरुआती एकादश का हिस्सा नहीं थे। नौ टी20 अंतरराष्ट्रीय में उनका इकोनॉमी रेट भी 10.60 का है। वह हालांकि विशिष्ट परिस्थितियों में एक उपयोगी विकल्प साबित हो सकते थे। वह निचले क्रम में भी बल्ले से योगदान देने में सक्षम है।
राणा ऐसे खिलाड़ी हैं जो इस फॉर्मेट में बल्लेबाजी को गहराई दे सकते हैं। हालांकि अगर बाकी सभी खिलाड़ी फिट रहते हैं तो उनकी अनुपलब्धता बहुत बड़ी चिंता का कारण नहीं हो सकती। ऐसे में अक्षर पटेल के नंबर आठ पर खेलने की उम्मीद है और जसप्रीत बुमराह व अर्शदीप सिंह भारत के दो तेज गेंदबाज होंगे।
घरेलू विश्व कप में 15 खिलाड़ियों के दल की घोषणा करने के दौरान भारत ने कोई भी रिजर्व खिलाड़ी नहीं चुना था। सूर्यकुमार ने आगे कहा कि अगर राणा बाहर होते हैं, तो वह ऐसे रिप्लेसमेंट की तरफ जाएंगे, जो बल्लेबाजी भी कर सके। हालांकि यह कोई अनिवार्य शर्त नहीं होगी। बुमराह और अर्शदीप के अलावा भारतीय दल में तेज गेंदबाजी के अन्य विकल्प ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे हैं।
सिराज ने 19 महीने बाद की वापसी
मोहम्मद सिराज ने भारत के लिए अपना आखिरी टी20 मैच 30 जुलाई 2024 को श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकेले में खेला था। सिराज को पिछले डेढ़ साल से भारत की टी20 टीम में मौके नहीं मिले हैं। भारत के तेज गेंदबाज हर्षित राणा के चोटिल होने के बाद मोहम्मद सिराज को उनके विकल्प के रूप में भारतीय टीम में शामिल कर लिया गया है। सिराज आज ही मुंबई में भारतीय टीम के साथ जुड़ने वाले हैं, जहां कल (7 फरवरी 2026) भारत टी20 वर्ल्ड कप का अपना पहला मैच अमेरिका के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगा।

लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी





