हैरी ब्रूक तोड़ना चाहते हैं भारत का गुरूर, सीरीज जीतने के बाद नजरें ICC नंबर-1 टी20 रैंकिंग पर

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

हैरी ब्रूक की नजरें भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त बनाने के बाद नंबर-1 आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग पर है। भारत काफी समय से यहां राज कर रहा है, मगर अब उनकी बादशाहत खतरे में है।

Harry Brook on ICC T20I Team Rankings

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बनाने के बाद बड़ा बयान दिया है। अब इंग्लैंड टी20 क्रिकेट में भारत का गुरूर तोड़ना चाहता है। इंग्लिश टीम की नजरें 11 जुलाई को साउथहैंप्टन में खेले जाने वाले 5वें और आखिरी टी20 को जीत ना सिर्फ सीरीज में टीम इंडिया का सूपड़ा साफ करने पर होगी, बल्कि उनसे आईसीसी टी20 रैंकिंग में बादशाहत छीनने पर होगी। भारत पिछले 4 साल से आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर-1 बना हुआ है, मगर अब उनकी कुर्सी खतरे में है। भारत से नंबर-1 टी20 रैंकिंग की बादशाहत और कोई नहीं बल्कि इंग्लैंड ही छीन सकता है। आईए समझते हैं कैसे-

फरवरी 2022 से भारत नंबर-1

ICC टी20 टीम रैंकिंग में भारत का पिछले 4 सालों से वर्चस्व रहा है। लगातार बाइलेटरल सीरीज में कामियाबी हासिल कर भारत ने अपनी नंबर-1 की पोजिशन को बनाए रखा है। इस दौरान टीम इंडिया ने बैक टू बैक दो टी20 वर्ल्ड कप जीतकर भी इतिहास रचा। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीता, वहीं सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारत ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप। भारत लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश है।

मगर कप्तानी और टीम में हो रहे लगातार बदलाव के चलते भारत की बादशाहत खतरे में हैं। आयरलैंड के खिलाफ 0-2 से सीरीज हारने और अब इंग्लैंड से सीरीज में 0-3 से सीरीज में पिछड़ने के बाद भारत नंबर-1 का ताज खोने की कगार पर है।

भारत की आईसीसी टी20 रैंकिंग में स्थिति

26 जून को भारत का यूके टूर का आगाज हुआ था। आयरलैंड के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले भारत की रेटिंग 275 थी। 0-2 से इस सीरीज में ऐतिहासिक हार झेलने के बाद भारत की रेटिंग घटकर 272 रह गई। वहीं इंग्लैंड 262 की रेटिंग के साथ दूसरे और ऑस्ट्रेलिया 260 के साथ तीसरे पायदान पर था।

1 जुलाई से भारत का इंग्लैंड दौरा शुरू हुआ। सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ा जिसका रेटिंग पर कोई असर नहीं पड़ा, मगर लगातार तीन मैच हारने के बाद भारत की स्थिति चिंता जनक हो गी है।

4 जुलाई को मैनचेस्टर में दूसरा टी20 हारने के बाद भारत की रेटिंग घटकर 271 रह गई, वहीं 7 और 9 जुलाई को अगले दो मैच हारने के बाद भारत की रेटिंग घटकर 269 रह गई है।

वहीं इंग्लैंड की रेटिंग में इस दौरान लगातार इजाफा हुआ। इंग्लिश टीम आज 10 जुलाई को 267 रेटिंग के साथ दूसरे पायदान पर है।

भारत और इंग्लैंड के बीच 2 रेटिंग पॉइंट का ही अंतर रह गया है।

हैरी ब्रूक नंबर-1 बनने को बेताब

हैरी ब्रूक ने मैच के बाद कहा कि, "हमें बताया गया है कि अगर हम अगला गेम जीतते हैं, तो हम वर्ल्ड नंबर 1 पर पहुंच जाएंगे और यह निश्चित रूप से एक ऐसा इनाम है जिस पर हमारी नजर है। इंडिया एक मजबूत टीम है। वे शायद [इस सीरीज़ में] उतने अच्छे नहीं रहे हैं जितने पिछले कुछ सालों में रहे हैं, लेकिन जिस तरह से हमने अपने प्लान को पूरा किया है, उससे हम बहुत खुश हैं।

ईमानदारी से कहूं तो, इंडिया को 4-0 से हराना एक बहुत खास सीरीज जीत होगी, और दुनिया में नंबर 1 पर पहुँचना और भी बेहतर होगा। यही हमारा मुख्य मकसद है: हम वहां जाकर उन्हें फिर से आसानी से हराने की कोशिश करना चाहते हैं। हमें साउथैम्प्टन जाना है, जहाँ तक हो सके कंडीशन को समझने की कोशिश करनी है - और यह कुछ ऐसा है जो हमने इस सीरीज़ में अब तक बहुत अच्छा किया है।"

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।