भारत को हराने में अलग ही मजा है...T20 सीरीज जीतने के बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने दिया बयान

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

इंग्लैंड की टीम के कप्तान हैरी ब्रूक ने कमाल की पारी खेलकर टीम को जिताया और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। मैच के बाद उन्होंने कहा कि टीम इंडिया के खिलाफ सीरीज जीतना अच्छा होता है। 

हैरी ब्रूक और श्रेयस अय्यर

इंग्लैंड की टीम ने टीम इंडिया को 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में 3-0 से पीछे कर दिया और सीरीज पर कब्जा कर लिया। इंग्लैंड की टीम के सामने 159 रनों का लक्ष्य था, लेकिन 14वें ही ओवर में इस टारगेट को इंग्लैंड ने हासिल कर लिया। कप्तान हैरी ब्रूक ने 35 गेंदों में 79 रनों की पारी खेली, जबकि 59 रन फिल साल्ट ने बनाए। ब्रूक प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। इस जीत से हैरी ब्रूक काफी खुश नजर आए, क्योंकि सीरीज भी अब उन्होंने जीत ली है। उन्होंने यह भी कहा है कि इंडिया के खिलाफ सीरीज जीतना अच्छा होता है।

हैरी ब्रूक ने बतौर कप्तान सीरीज जीत ली है, जबकि इस मैच में वे प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे। इसको लेकर उन्होंने कहा, "हां, आज रात बहुत मजा आया। इंडिया को हराना हमेशा अच्छा होता है, वे कई सालों से एक बहुत मज़बूत टीम रहे हैं और एक गेम बाकी रहते उन्हें 3-0 से हराना, हम बहुत खुश हैं।"

इंग्लैंड के लिए क्या अच्छा रहा?

पिछले 3 मैचों में क्या अच्छा रहा? बैटिंग या बॉलिंग? इस पर कप्तान ब्रूक ने कहा, "सच में, दोनों। दो बातें तो पक्की हैं, एक तो जिस तरह से हमने सरफेस के हिसाब से खुद को ढाला है और उस सरफेस से निपटने के लिए अलग-अलग स्किल्स का इस्तेमाल किया है और फिर कोच से प्लेयर्स और प्लेयर्स से कोच तक का कम्युनिकेशन बहुत बढ़िया रहा है और, हां, ये दो बातें हैं जो सच में सबसे अलग हैं।"

टीम के सीनियर्स को लेकर ब्रूक ने कहा, "जरूर। जोफ्रा (आर्चर) और टोंगी (जोश टंग) फिर से, बहुत अच्छे रहे। वे वहां अच्छी बातचीत कर रहे हैं और यह भी सीख रहे हैं कि उस सरफेस पर सबसे अच्छी बॉलिंग कैसे करें। जोस स्पिनर्स के साथ, स्टंप्स पर खड़े रहे, वह हमारे लिए बहुत कीमती खिलाड़ी हैं, जैसा कि वह कई सालों से रहे हैं। और बस थोड़ी-बहुत बातचीत करने से भी बहुत बड़ा फर्क पड़ता है।"

नंबर वन बनना हमारा लक्ष्य है-ब्रूक

अगर 4-0 से भारत को हराया तो नंबर वन भी इंग्लैंड की टीम बन सकती है। इसको लेकर कप्तान हैरी ब्रूक से पूछा गया तो उन्होंने कहा, “अगर मैं सच कहूं तो दुनिया की नंबर एक टीम बनना बहुत अच्छा होगा (मुस्कुराते हुए)। यह पक्का हमारा लक्ष्य है। हम वही करते रहेंगे जो हमने इस सीरीज में अब तक किया है, और हम अपनी बात पर अड़े रहेंगे, और उम्मीद है कि हम 4-0 से जीतेंगे।”

अपनी खुद की बल्लेबाजी पर ब्रूक बोले, "हां, अच्छा लगा। बहुत अच्छा लगा और फिर, यह कोच के साथ उनकी बातचीत थी, यह पता लगाने की कोशिश करना कि बॉल को जमीन पर कहां मारना सबसे अच्छा है और शुक्र है, मैं पूरे मैदान में कोशिश कर सकता हूं। मुझे लगा कि आज पेस का इस्तेमाल करना शायद सबसे अच्छा ऑप्शन था और शुक्र है कि मैंने बीच से कुछ बॉल निकाल लीं।"

जब खुद कोई प्रदर्शन करता है तो वह टीम में अच्छा संदेश भेजता है। इसको लेकर हैरी ने कहा, "मुझे लगता है कि सच कहूं तो हर कोई ऐसा कर सकता है, क्योंकि हमारी बैटिंग लाइनअप में बहुत गहराई है और हमने आज रेहान को शामिल किया, जो आखिर में नंबर आठ पर आएगा, जो लंबी गेंद भी मार सकता है। तो यहां एक छोटे से मैदान पर, 60 मीटर सीधे, उस एक्स्ट्रा गहराई के कारण, हमने गेम जीतने के लिए अपनी बैटिंग पर भरोसा किया।"

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।