ICC टेस्ट रैंकिंग में हुआ तख्तापलट, बांग्लादेशी प्लेयर्स की बल्ले-बल्ले; टॉप 10 में दो भारतीय

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Latest ICC Test Rankings: आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में ट्रैविस हेड से बादशाहत छिन गई है। ताजा रैंकिंग में कई बांग्लादेशी खिलाड़ियों को फायदा हुआ है। टॉप 10 में दो भारतीय बल्लेबाज हैं।

Latest ICC Test Rankings
हैरी ब्रूक, नजमुल हुसैन शान्तो और शुभमन गिल (फाइल फोटो)

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को पुरुष खिलाड़ियों की टेस्ट रैंकिंग जारी की है। ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड का तख्तापलट हो गया है। वह बल्लेबाजों की सूची में चौथे पायदान पर खिसक गए हैं। हेड का बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में बल्ला नहीं चला। उन्होंने डार्विन में आयोजित मैच में 22 और 17 का स्कोर बनाया। बांग्लादेश ने डॉर्विन में 9 विकेट से ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। यह बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर पहली टेस्ट जीत थी। हेड के हाथों से बादशाहत फिसलने के बाद हैरी ब्रूक नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज बन गए हैं। ब्रूक को बैठे-बिठाए एक स्थान का फायदा मिला है। इंग्लैंड के बल्लेबाज ब्रूक ने जून के बाद से कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है। इंग्लैंड की आज से पाकिस्तान के विरुद्ध तीन मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है। हेड के 819 रेटिंग अंक हैं जबकि ब्रूक के 852 अंक हैं।

टॉप 10 बल्लेबाजों में दो भारतीय

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट (840) और ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (833) चौथे स्थान पर हैं। दोनों को एक-एक पायदान का लाभ हुआ। स्मिथ ने 71 और 44 रन की पारी खेली थी। टॉप 10 बल्लेबाजों में दो भारतीय हैं। कप्तान शुभमन गिल (743) सातवें और यशस्वी जायसवाल (733) नौवें नंबर पर हैं। टीम इंडिया इन दिनों श्रीलंका दौरे पर है। भारत ने पहले टेस्ट में 165 रनों से विजयी परचम फहराया। पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम दसवें नंबर पर हैं। उनके 716 रेटिंग अंक हैं। बाबर हाथ की चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर हो चुके हैं। बाबर को इस महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ बल्लेबाजी करते समय दाएं हाथ की बीच वाली अंगुली में चोट लगी थी। पिछले सप्ताह बेकनहैम में अभ्यास मैच के दौरान उसी अंगुली पर फिर चोट लगी।

बांग्लादेशी प्लेयर्स की बल्ले-बल्ले

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के बाद रैंकिंग में कई बांग्लादेशी प्लेयर्स की बल्ले-बल्ले हुई। बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो टेस्ट बल्लेबाजों की लिस्ट में नौ स्थान चढ़कर 20वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने डार्विन में पहली पारी में 84 रन बनाए थे। मोमिनुल हक (पांच स्थान ऊपर 31वें स्थान पर चले गए हैं। उन्होंने 49 रनों की पारी के अलावा नाबाद 30 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन पांच पायदान ऊपर 30वें पर आ गए हैं। उन्होंने शतक जमाया था। बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग तीन पायदान ऊपर 24वें पर चले गए हैं। पेसर हसन महमूद ने 26 स्थान की छलांग लगने के बाद 38वें नंबर पर कब्जा जमाया। मेहदी ने दूसरी पारी में पांच विकेट लिए था जबकि महमूद ने मैच में नौ शिकार किए। महमूद प्लेयर ऑफ द मैच थे। भारत के जसप्रीत बुमराह नंबर-1 टेस्ट बॉलर हैं।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ICC रैंकिंग में तख्तापलट, बांग्लादेशियों की बल्ले-बल्ले; टॉप 10 में दो भारतीय