हैरी ब्रूक नंबर-1, बाबर नहीं टॉप-5 में सिर्फ ये पाकिस्तानी; ENG vs PAK टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट सीरीज में हैरी ब्रूक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। टॉप-5 में 4 बल्लेबाज इंग्लैंड के ही है। लिस्ट में एक ही पाकिस्तानी बल्लेबाज अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है।

Harry Brook
हैरी ब्रूक

जो रूट की अगुवाई वाली इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान का तीन मैच की टेस्ट सीरीज में सूपड़ा साफ कर सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमाया। एजबेस्टन में खेले गए आखिरी मुकाबले में मेजबान टीम को जीत के लिए 130 रनों का मामूली टारगेट मिला था, जिसे उन्होंने 2 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। जो रूट और जॉर्डन कॉक्स ने इस दौरान शानदार फिफ्टी लगाई और टीम की जीत में अपना योगदान दिया। सीरीज खत्म होने के बाद इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट सामने आई। टॉप-5 में इंग्लिश बल्लेबाजों का राज दिखा, इस लिस्ट में सिर्फ एक ही पाकिस्तानी अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है। आइए जानते हैं-

हैरी ब्रूक नंबर-1

इंग्लैंड-पाकिस्तान तीन मैच की टेस्ट सीरीज में इंग्लिश टीम के उप-कप्तान हैरी ब्रूक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे 3 मैच की 4 पारियों में उनके बल्ले से 53.75 की औसत के साथ 215 रन निकले। वह उन तीन चुनिंदा बल्लेबाजों में शामिल हैं, जिन्होंने इस सीरीज में 200 रन का आंकड़ा पार किया है। पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन की वजह से इंग्लैंड के बल्लेबाजों को इस सीरीज में ज्यादा कमाल दिखाने का मौका नहीं मिला।

जो रूट भी टॉप-5 में पहुंचे

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के लिए यह सीरीज उतनी अच्छी नहीं रही। हालांकि सीरीज का अंत उन्होंने अर्धशतक जड़ शानदार अंदाज में किया। रूट के बल्ले से सीरीज में मात्र 2 ही फिफ्टी निकली। एजबेस्टन में उन्होंने अपनी आखिरी पारी में नाबाद 62 रन बनाए। इस पारी के दम पर उनके नाम इस सीरीज में 3 मैचों की 5 पारियों में 41 की औसत के साथ कुल 164 रन रहे।

साउद शकील एकमात्र पाकिस्तानी

इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में एकमात्र पाकिस्तानी साउद शकील रहे। उन्होंने 3 मैचों की 6 पारियों में 34 की औसत के साथ 204 रन बनाए और वह हैरी ब्रूक के बाद लिस्ट में दूसरे पायदान पर रहे। साउद शकील के बाद अगर इस सीरीज में पाकिस्तान के लिए किसी बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं तो वह शान मसूद हैं, जो 161 रनों के साथ 7वें पायदान पर हैं।

जॉर्डन कॉक्स और डेन लॉरेंस

इंग्लैंड के दो अन्य बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स और डेन लॉरेंस भी टॉप-5 सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शुमार रहे। कॉक्स ने 50.50 की औसत के साथ 202 रन बनाए, जबकि लॉरेंस के बल्ले से 46.75 की औसत के साथ 187 रन निकले।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ब्रूक नंबर-1, टॉप-5 में एक पाकिस्तानी; ENG vs PAK टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन