हैरी ब्रूक ने खोले पाकिस्तान के धागे, जड़ दिए 1000 रन; मगर नहीं तोड़ पाए सहवाग का वर्ल्ड रिकॉर्ड

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट में फिफ्टी जड़ बड़ा कारनामा किया। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ मात्र 14 पारियों में 1000 रन पूरे किए। हालांकि वह वीरेंद्र सहवाग का वर्ल्ड रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए।

Harry Brook and Virender Sehwag
हैरी ब्रूक नहीं तोड़ पाए वीरेंद्र सहवाग का वर्ल्ड रिकॉर्ड

इंग्लैंड टेस्ट टीम के उप-कप्तान हैरी ब्रूक को पाकिस्तान की धुनाई करना खूब पसंद है, खासकर टेस्ट क्रिकेट में। सफेद जर्सी पहन जब भी वह पाकिस्तान के खिलाफ उतरते हैं तो उनके गेंदबाजों के धागे खोल देते हैं। बुधवार, 9 सितंबर को भी कुछ ऐसा ही हुआ। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन टेस्ट मैच की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जा रहा है। पाकिस्तान को पहली पारी में 133 रनों पर ढेर करने के बाद जब इंग्लैंड ने अपने 3 विकेट 39 के स्कोर पर खो दिए थे, तो मेजबान टीम मुश्किल में थी। इस मुश्किल घड़ी में हैरी ब्रूक खड़े हुए और अपनी टीम को मुश्किल से निकाला। एमिलियो गे के साथ उन्होंने शतकीय साझेदारी कर इंग्लैंड को पाकिस्तान पर बढ़त दिलाने में मदद की, इसके बाद उन्होंने अपनी फिफ्टी भी पूरी की। अपने इस अर्धशतक के साथ उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 1000 टेस्ट रन भी पूरे किए।

हैरी ब्रूक नहीं तोड़ पाए वीरेंद्र सहवाग का वर्ल्ड रिकॉर्ड

हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ 1000 टेस्ट रन का आंकड़ा मात्र 9 टेस्ट की 14 पारियों में किया। उनका पाकिस्तान के खिलाफ औसत 79.46 का है। हालांकि वह पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का वर्ल्ड रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 1000 रन बनाने के लिए मात्र 11 पारियां ली थीं। जी हां, उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने भी इतनी ही पारियों में पाकिस्तान के खिलाफ 1000 टेस्ट रन बनाए थे।

हालांकि हैरी ब्रूक कुमार संगाकारा और रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब रहे, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 1000 टेस्ट रन 15-15 पारियों में बनाए थे।

पाकिस्तान के खिलाफ सबसे तेज 1000 टेस्ट रन: (इनिंग के हिसाब से)

11 - वीरेंद्र सहवाग

11 - डेविड वॉर्नर

14 - उस्मान ख्वाजा

14 - हैरी ब्रूक*

15 - कुमार संगकारा

15 - रिकी पोंटिंग

इंग्लैंड के पास पहले ही दिन बढ़त

पाकिस्तान को 133 रनों पर ढेर करने के बाद इंग्लैंड ने पहले ही दिन अपनी बढ़त बनाई। दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 4 विकेट के नुकसान पर 156 रन बोर्ड पर लगाए और अब उनके पास 23 रनों की बढ़त है। अच्छी बात यह भी है कि हैरी ब्रूक अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड की नजरें मैच के दूसरे दिन स्कोर को 300 के पार ले जाकर पाकिस्तान पर अपना शिकंजा और मजबूत करने पर होगी। बता दें, तीन मैच की सीरीज के पहले दो मुकाबले जीतकर इंग्लैंड सीरीज में अजेय बढ़त बना चुका है। अब उनकी नजरें तीसरा टेस्ट जीतकर मेहमानों का सूपड़ा साफ करने पर है।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। IND vs Pak Live के पल-पल के स्कोर और अपडेट्स भी यहीं पाएं। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ब्रूक ने PAK के खिलाफ जड़ दिए 1000 रन, सहवाग का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से चूके