20 रन पर 5 विकेट, हैरी ब्रूक को चुभा भारत का धाकड़ प्रदर्शन; बताया टीम की हार की वजह
हैरी ब्रूक ने भारत के खिलाफ पहले वनडे में इंग्लैंड की हार का दोषी बल्लेबाजों को बताया। अच्छी शुरुआत के बावजूद इंग्लैंड ने 80 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। वहां से टीम के लिए वापसी करना मुश्किल हो गया।

शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का आगाज जीत के साथ किया। बर्मिंघम में खेले गए पहले वनडे में टीम इंडिया ने मेजबानों को 6 विकेट से धूल चटाई। यह यूके टूर पर टीम इंडिया की पहली जीत है। इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 0-2 से तो इंग्लैंड के खिलाफ 0-4 से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि इस मैच में भारत की जीत के हीरो वही खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने टी20 में नाक कटाई थी। अक्षर पटेल ने शानदार अर्धशतक जड़ते हुए प्लेयर ऑफ द मैच जीता। मैच के बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टीम की हार के कारण गिरनवाएं, उन्होंने कहा कि जब आप 20 रन पर 5 विकेट खो देते हैं तो यह आइडल नहीं होता।
बता दें, इंग्लैंड को इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए अच्छी शुरुआत मिली थी। बेन डकेट और जैकब बेथल ने पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े थे, मगर जैसे ही भारत ने मेजबानों की ओपनिंग पार्टरनशिप को तोड़ा तो टीम लड़खाड़ गई। 61/0 से इंग्लैंड का स्कोर कुछ ओवरों में ही 80/5 हो गया।
हैरी ब्रूक ने मैच के बाद कहा, "जाहिर है, आइडियल नहीं था। मुझे लगता है कि उस बीच के समय में हमने 20 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे, जिससे हम हमेशा बैकफुट पर आए। लेकिन मुझे लगा कि जिस तरह से लड़कों ने वहां लड़ाई लड़ी और बॉल से हमें गेम में वापस लाने की कोशिश की, वह जबरदस्त था। और आखिर में हमें एक अच्छा टोटल दिलाना, जिसे हमने सोचा था कि हम डिफेंड कर सकते हैं, लड़कों की बहुत अच्छी कोशिश थी।
क्या वह बैटिंग इनिंग्स में कुछ बदलेंगे
हां, जाहिर है 20 रन पर 5 विकेट गंवाना कभी भी आइडियल नहीं होता। हम निश्चित रूप से गेम के उस समय में थोड़ा बेहतर खेलना चाहते थे। लेकिन जैसा कि मैंने कहा, बोर्ड पर 260 रन बनाना, वह समय भी, रूटी और डॉसी की बहुत अच्छी कोशिश थी, वह पार्टनरशिप, और पीछे से कुछ छोटे-मोटे कैमियो भी।
क्या उन्हें लगा कि 260 का स्कोर डिफेंड किया जा सकता है
हमें लगा कि पिच भी काफी बदल गई थी। यह थोड़ी धीमी हो गई थी, और इसने उन्हें सच में आसानी से आगे बढ़ने दिया। उन्हें असल में सिर्फ 5-6 रन प्रति ओवर की जरूरत थी। और, हां, ब्रेक के समय हमने सोचा कि अगर पिच वैसी ही रहती तो शायद हमारा काफी हो जाता।
टीम कॉम्बिनेशन और क्या वे सीरीज के दौरान बदलाव कर सकते हैं
हम पिच के आधार पर सिलेक्शन करने की कोशिश करते हैं। जाहिर है, अगर हमें वहां कुछ और रन मिल जाते, तो हमारे स्पिनर शायद उन्हें बीच से थोड़ा बेहतर तरीके से रोक पाते। लेकिन, देखिए, यह 20 रन पर 5 विकेट पर वापस आता है, जो आइडियल नहीं था। और दूसरे दिन हम 320-330 रन बनाते हैं, और हमारे स्पिनर इसमें बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं।
दूसरे ODI से पहले तेजी से बदलाव पर
नहीं। हम कार्डिफ जाएंगे, हम पिच देखेंगे, और वहां टीम के बारे में फैसले लेंगे। और, हां, उम्मीद है कि हम और मजबूती से वापसी कर पाएंगे।"
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


