Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Harmanpreet Kaur was unhappy Despite the emphatic victory over Sri Lanka saying I do not know why we
श्रीलंका पर धमाकेदार जीत के बावजूद खफा हरमनप्रीत कौर, बोलीं- मुझे नहीं पता कि हम...

श्रीलंका पर धमाकेदार जीत के बावजूद खफा हरमनप्रीत कौर, बोलीं- मुझे नहीं पता कि हम...

संक्षेप:

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 में 8 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। हालांकि इस जीत के बावजूद कप्तान हरमनप्रीत कौर खुश नजर नहीं आई। मैच के बाद उन्होंने इसके पीछे की वजह बताई।

Dec 22, 2025 06:21 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ 5 मैच की T20I सीरीज का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया। विशाखापट्टनम में खेले गए पहले मुकाबले को भारत ने 8 विकेट के अंतर से जीता। इस शानदार जीत के बावजूद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर खुश नजर नहीं आई। मैच के बाद उन्होंने इसके पीछे का कारण भी बताया। बता दें, भारत ने इस मैच में पहले फील्डिंग करते हुए मेहमान टीम को निर्धारित 20 ओवर में 121 के स्कोर पर रोक दिया था, इसके बाद जेमिमा रोड्रिग्स के नाबाद अर्धशतक की मदद से इस स्कोर को 32 गेंदें शेष रहते आसानी से हासिल कर लिया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:2025 में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज, स्टार्क ने किया कमाल

हरमनप्रीत कौर ने मैच के बाद बताया कि वह इस मैच में टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से खुश है, मगर जिस तरह की फील्डिंग खिलाड़ियों ने की है उससे वह नाखुश दिखी। भारत ने इस मैच के दौरान कई कैच टपकाए। हरमनप्रीत कौर ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि खिलाड़ी इतने कैच क्यों छोड़ रहे हैं। उन्होंने चेतावनी भी दी की आगे बड़े मैचों में ये चीज उनकी टीम पर भारी भी पड़ सकती है।

हरमनप्रीत कौर ने मैच के बाद प्रजेंटेशन में कहा, “(आज रात के परफॉर्मेंस से खुश हैं?) हां, बैट और बॉल से, हां। फील्डिंग पर हम सच में बहुत मेहनत कर रहे हैं, लेकिन मुझे नहीं पता कि हम कैच क्यों छोड़ रहे हैं। अगले मैच में हम और भी बेहतर अप्रोच के साथ आएंगे। (आज की कंडीशंस पर) हां, यह गीला है। इसमें कोई शक नहीं। लेकिन यह कोई बहाना नहीं है। हमें पता है कि ऐसी कंडीशंस होंगी। लेकिन हां, मुझे लगता है कि यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में हमें सच में सोचने की जरूरत है क्योंकि अहम मैचों में ये चीजें हमें भारी पड़ सकती हैं। लेकिन हां, अगले मैच में, मुझे यकीन है कि हम बेहतर अप्रोच के साथ आएंगे।"

ये भी पढ़ें:मंधाना ने रचा इतिहास, यह उपलब्धि हासिल करने वाली बनीं पहली भारतीय महिला क्रिकेटर

उन्होंने आगे कहा, "(पहले बैटिंग करने के लिए तैयार हैं?) खैर, हम भी लगभग एक महीने बाद खेल रहे हैं। इसलिए, हम बेवजह खुद को चैलेंज नहीं करना चाहते। मुझे लगता है कि कंडीशन चाहे जो भी हो, बस यह सोचें कि हम अपनी टीम के लिए कैसे बेहतर कर सकते हैं। तो, मुझे लगता है कि आज हम पहले बॉलिंग करना चाहते थे और फिर चेज करना चाहते थे और मुझे लगता है कि यह सच में बहुत अच्छा रहा। इसलिए, मैं बेवजह खुद को चैलेंज नहीं करना चाहती। तो, मुझे लगता है कि जैसा सिचुएशन हो और हम कैसे बेहतर अप्रोच दिखा सकते हैं, उसी हिसाब से चलना बेहतर है। (जिस तरह से टीम ने परफॉर्म किया, उससे खुश हैं?) हां, बिल्कुल।”

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |