WPL ने कैसे बदली हरमनप्रीत कौर की सोच? कप्तान ने वनडे वर्ल्ड कप को लेकर कही जबर्दस्त बात

Jan 07, 2026 05:33 pm ISTMd.Akram मुंबई, भाषा
share Share
Follow Us on

महिला प्रीमियर लीग (WPL) ने हरमनप्रीत कौर की काफी सोच बदली है। कप्तान हरमनप्रीत ने वनडे वर्ल्ड कप को लेकर जबर्दस्त बात कही है। भारत ने दो नवंबर को महिला वर्ल्ड कप अपने नाम किया था।

WPL ने कैसे बदली हरमनप्रीत कौर की सोच? कप्तान ने वनडे वर्ल्ड कप को लेकर कही जबर्दस्त बात

हरमनप्रीत कौर ने बुधवार को कहा कि महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) और उनकी टीम मुंबई इंडियंस (एमआई) ने उनके भीतर जीत की मानसिकता भरी, जिसका इस्तेमाल उन्होंने भारतीय महिला टीम को वनडे विश्व कप 2025 जिताने में किया। डब्ल्यूपीएल में मुंबई इंडियंस को दो खिताब दिला चुकीं हरमनप्रीत ने कहा कि फ्रेंचाइजी ने प्रतिस्पर्धा में अलग सोच के साथ उतरने में उनकी मदद की।

हरमनप्रीत ने डब्ल्यूपीएल 2026 शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस द्वारा आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘मेरा मानना है कि मैं जहां भी जाती हूं, जीत के बारे में ही सोचती हूं क्योंकि भागीदारी तो हम बरसों से कर रहे हैं। लेकिन जीत की सोच के साथ उतरने और उस दिशा में काम करने से बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। डब्ल्यूपीएल ने मेरे भीतर बहुत कुछ बदला है खासकर सोच बदली है।’’

कप्तान ने कहा, ‘‘मुंबई इंडियंस बरसों से आईपीएल खिताब जीत रही है और इस टीम से जुड़ने के बाद मेरे भीतर भी जीत की वही मानसिकता आई। टीम बैठक में यही बात होती है कि हम कैसे किसी टीम को हरा सकते हैं और खिताब जीत सकते हैं।’’ मुंबई टीम की नयी कोच लीसा नाइटले ने कहा कि भारत के घरेलू क्रिकेटरों को अच्छी स्पर्धा मिल रही है जिसका असर उनके प्रदर्शन पर देखने को मिल रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों को विश्व कप से पहले काफी अच्छी स्पर्धायें मिल रही है और वे दूसरी टीमों को दबाव में डाल रहे हैं। अगर घरेलू स्पर्धाओं का स्तर ऐसा है तो इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन भी निखरता है। हमने नतीजा देखा है कि भारत ने पचास ओवरों का विश्व कप जीत लिया।’’

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
;;;