हमने बेवजह खुद पर प्रेशर डाला…पाकिस्तान को रौंदकर हरमनप्रीत कौर ने एक मजबूरी भी बताई

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पाकिस्तान को रौंदने के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपनी एक मजबूरी भी बताई। भारत ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में दमदार जीत दर्ज की।

हमने बेवजह खुद पर प्रेशर डाला…पाकिस्तान को रौंदकर हरमनप्रीत कौर ने एक मजबूरी भी बताई

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में विजयी आगाज किया है। भारत ने रविवार को ग्रुप ए मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 64 रनों से करारी शिकस्त दी। भारत ने ओपनर स्मृति मंधाना (44 गेंदों में 68), कप्तान हरमनप्रीत (35 गेंदों में 36) और विकेटकीपर ऋचा घोष (17 गेंदों में 34) की पारियों के दम पर 170/6 का दमदार स्कोर खड़ा किया। मंधाना और हरमनप्रीत ने तीसरे विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी की। बर्मिंघम में पाकिस्तान टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 17 ओवर में महज 106 रनों पर ढेर हो गई। प्लेयर ऑफ द मैच दीप्ति शर्मा ने 10 रन देकर पांच विकेट चटकाए। श्री चरणी ने 21 रन खर्च किए और तीन विकेट झटके। शेफाली वर्मा ने एक विकेट हासिल किया।

'शुरू में हमने बेवजह खुद पर प्रेशर डाला'

हरमनप्रीत ने पाकिस्तान को रौंदने के बाद कहा, ''इस जीत से बहुत खुश हूं। सबसे पहले मैं सभी भारतीय फैंस को शुक्रिया अदा करना चाहूंगी। वे बहुत शानदार हैं। स्मृति और दीप्ति ने अच्छा प्रदर्शन किया। जब भी हमें जरूरत होती है तो वे टीम का हौसला बढ़ाने के लिए हमेशा मौजूद रहती हैं। आज जिस तरह से दोनों खेलीं, उससे वाकई काफी खुश हूं। मुझे लगता है कि यहां ठीक-ठाक पिच थी। शुरुआत में हमने बेवजह खुद पर प्रेशर डाल लिया था। लेकिन उसके बाद जब स्मृति और मैं बैटिंग कर रहे थे, हमने गेम को कंट्रोल करने की कोशिश की। फिर हमें वो किया जो हम चाहते थे।'' ऋचा ने छठे नंबर पर आने के बाद तूफानी अंदाज में बैटिंग की थी। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का जमाया।

हरमनप्रीत कौर ने एक मजबूरी भी बताई

हरमनप्रीत से जब पूछा गया कि वह ऋचा को बैटिंग के लिए कब भेजना चाहतीं हैं तो उन्होंने एक मजबूरी बताई। कप्तान ने कहा, ''अगर मेरे हाथ में हो तो मैं उसे पहली बॉल से भेज दूं। लेकिन टीम में उनकी एक भूमिका है और वह सच में बहुत अच्छा कर रही हैं। उसने आज बहुत शानदार बल्लेबाजी की।'' भारतीय कप्तान अपनी खिलाड़ियों की फील्डिंग से खुश नजर आईं। उन्होंने कहा, ''क्रिकेट में कैच लपकना अहम होता है। अगर आप सभी कैच लेते हैं तो आप हमेशा मैच जीतते हैं। फील्डिंग के दौरान भी यही हुआ। हम हर बॉल पर पूरा ध्यान दिया। जिस तरह से हमने फील्डिंग की और कुल मिलाकर गेम खेला, उससे खुश हैं। हर लीग मैच जरूरी है। हमने जीस तरह से जीत हासिल की, उससे आखिर में मदद मिलेगी।'' भारत को टूर्नामेंट में दूसरा मैच 17 जून को नीदरलैंड के विरुद्ध खेलना है।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।