Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Harmanpreet Kaur on the verge of creating history in Women World Cup Captain Needs 2 sixes in final Against South Africa
हरमनप्रीत कौर वर्ल्ड कप में इतिहास रचने की दहलीज पर, कप्तान को फाइनल में सिर्फ 2 सिक्स की जरूरत

हरमनप्रीत कौर वर्ल्ड कप में इतिहास रचने की दहलीज पर, कप्तान को फाइनल में सिर्फ 2 सिक्स की जरूरत

संक्षेप:

हरमनप्रीत कौर साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में इतिहास रच सकती हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत को सिर्फ दो सिक्स की जरूरत है। खिताब मुकाबला रविवार को आयोजित होगा।

Sat, 1 Nov 2025 03:39 PMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रविवार को आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल खेला जाना है। दोनों टीमों की नवी मुंबई के मैदान पर मैदान भिड़ंत होगी। भारत तीसरी बार टूर्नामेंट के फाइनल में खिताबी सूखे को खत्म करने उतरेगा। भारत ने साल 2005 और 2017 में फाइनल खेला था मगर निराशा हाथ लगी। वहीं, साउथ अफ्रीका का यह महिला वर्ल्ड कप का पहला फाइनल है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर खिताबी मुकाबले में इतिहास रचने की दहलीज पर हैं। वह टूर्नामेंट की 'सिक्सर क्वीन' बनने से सिर्फ दो कदम दूर हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हरमनप्रीत फिलहाल महिला वनडे वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाली खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं। वह टूर्नामेंट में 34 मैचों में कुल 22 सिक्स लगा चुकी हैं। वेस्टइंडीज की धाकड़ ऑलराउंडर डिएंड्रा डॉटिन ने 29 मुकाबलों में 22 छक्के जमाए हैं। शीर्ष पर न्यूजीलैंड की दिग्गज सोफी डिवाइन हैं, जिन्होंने 32 मैचों में 23 सिक्स उड़ाए। 36 वर्षीय हरमनप्रीत को डिवाइन से आगे निकालने के लिए महज दो सिक्स की जरूरत है। डिवाइन इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो गई हैं। उन्होंने वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद अपने करियर को अलविदा कहा।

ये भी पढ़ें:हरमनप्रीत ने बताई भारत के कमबैक की कहानी, जेमिमा को लेकर बोलीं- आज उनकी पारी…

हरमनप्रीत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में शानदार पारी खेली थी। उन्होंने 89 गेंदों में 10 चौकों और दो छक्कों की मदद से 89 रन बनाए। भारत ने 339 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सात बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम के सामने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। जेमिमा रोड्रिग्स (134 गेंदों में नाबाद 127) प्लेयर ऑफ द मैच रहीं। महिला वनडे वर्ल्ड कप में सर्वाधिक सिक्स लगाने वाली प्लेयर्स की सूची में भारत की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना तीसरे पायदान पर हैं। उन्होंने 24 मैचों में 22 छक्के ठोके हैं। उनके बाद साउथ अफ्रीका की ऑलराउंडर क्लो ट्रायोन हैं। ट्रायोन ने 26 मुकाबलों में 17 सिक्स जड़े हैं।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |