Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Harmanpreet Kaur lash out after first defeat in ICC Women Cricket World Cup vs SA we have been making the same mistake
किस पर फूटा हरमनप्रीत कौर का गुस्सा? WC की पहली हार पर बुरी तरह भड़कीं; हर बार एक ही गलती…

किस पर फूटा हरमनप्रीत कौर का गुस्सा? WC की पहली हार पर बुरी तरह भड़कीं; हर बार एक ही गलती…

संक्षेप: हरमनप्रीत कौर ने कहा कि टॉप ऑर्डर के रूप में हमने जिम्मेदारी नहीं ली और बहुत सारे विकेट गंवा दिए, हमें उसी प्रोसेस पर वापस जाना होगा। जब हम क्रीज पर थे, तब हम लगातार विकेट गंवाते रहे। लेकिन हमारे लिए बहुत कुछ सीखने को मिला क्योंकि पिछले कुछ मैचों में हम यही गलती करते रहे हैं।

Fri, 10 Oct 2025 07:12 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

साउथ अफ्रीका के खिलाफ आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 का पहला मुकाबला गंवाने के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर काफी गुस्से में दिखाई दी। उन्होंने अपनी भड़ास टीम के टॉप ऑर्डर पर निकाली, जिसमें वह खुद भी शामिल है। भारतीय टॉप ऑर्डर ने अभी तक वर्ल्ड कप के तीनों मैचों में निराश किया, हालांकि ऋचा घोष के साथ निचले क्रम की बैटर्स ने रन बनाकर पिछले दो मुकाबलों में जीत दिलाई है, मगर इस बार ऋचा घोष की भी 94 रनों की पारी टीम के काम ना आ सकी और भारत को इस टूर्नामेंट की पहली हार का सामना करना पड़ा। साउथ अफ्रीका ने यह मैच 7 गेंदें और 3 विकेट शेष रहते अपने नाम किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:भारत के हाथ से फिसली नंबर-1 की गद्दी, साउथ अफ्रीका समेत ये टीमें टॉप-4 में

मैच के बाद हरमनप्रीत कौर ने कहा, “टॉप ऑर्डर के रूप में हमने जिम्मेदारी नहीं ली और बहुत सारे विकेट गंवा दिए, हमें उसी प्रोसेस पर वापस जाना होगा। जब हम क्रीज पर थे, तब हम लगातार विकेट गंवाते रहे। लेकिन हमारे लिए बहुत कुछ सीखने को मिला क्योंकि पिछले कुछ मैचों में हम यही गलती करते रहे हैं। मुझे लगता है कि एक टीम के रूप में हमें बैठकर चर्चा करनी होगी कि बोर्ड पर एक अच्छा स्कोर बनाने के लिए कौन सी चीजें हमारे लिए कारगर हो सकती हैं। यह एक लंबा टूर्नामेंट है। मुझे पता है कि आज का मैच हमारे लिए कड़ा था। लेकिन बहुत कुछ सीखने को मिला और बहुत सारी सकारात्मक बातें देखने को मिलीं। जैसा कि आपने बताया, हमारे आगे अच्छे मैच आने वाले हैं। जरूरी बात यह है कि हम खुद को सकारात्मक सोच में रखें और सही चीजें करते रहें, दिन-ब-दिन बेहतर होते रहें।”

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच को लेकर उन्होंने कहा, “कड़ा मुकाबला। दोनों टीमों ने वाकई बेहतरीन खेल दिखाया। हालांकि बल्लेबाजी करते हुए हम लड़खड़ा गए, फिर भी हम 250 का स्कोर बनाने में कामयाब रहे। अंत में, क्लो और डी क्लार्क ने वाकई बेहतरीन बल्लेबाजी की, उन्होंने दिखाया कि पिच बहुत अच्छी थी और जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की, उससे वे जीत के हकदार थे।”

ये भी पढ़ें:ऋचा-नादिन ने रचा इतिहास, ऐसा रिकॉर्ड तो मेंस क्रिकेट में भी नहीं बना

ऋचा घोष ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस मैच मं 94 रनों की शानदार पारी खेली, यह वुमेंस वनडे क्रिकेट के इतिहास में 8वें या उससे नीचे नंबर पर खेली गई अब तक की सबसे बड़ी पारी है। ऋचा की बल्लेबाजी को लेकर हरमन बोलीं, “ऋचा हमेशा हमारे लिए बेहतरीन रही हैं। वह हमेशा मैच का रुख बदल सकती हैं। और आज जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की, हम सभी इसे देखकर बहुत खुश हुए। वह हमेशा बड़े छक्के लगाकर बड़ा स्कोर बना सकती हैं। और मुझे लगता है कि आज उन्होंने वाकई शानदार खेल दिखाया। उम्मीद है कि वह ऐसा ही करती रहेंगी।”

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |