हरमनप्रीत कौर ने एक फिफ्टी से बनाए दो बड़े रिकॉर्ड, WPL में कर दिखाया करिश्मा
हरमनप्रीत कौर ने एक तरह से एक तीर से दो निशाने लगाए। डब्ल्यूपीएल में एक अर्धशतक जड़कर उन्होंने दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। वे इस लीग में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर करने वाली खिलाड़ी बन गई हैं।
मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मंगलवार 13 जनवरी को वुमेंस प्रीमियर लीग यानी डब्ल्यूपीएल में एक तरह से एक तीर से दो निशाने लगाए। डब्ल्यूपीएल के 2026 के सीजन के छठे मैच में हरमनप्रीत कौर ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ एक दमदार और असरदार अर्धशतक ठोका और इसी एक अर्धशतक से उन्होंने दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। हरमनप्रीत कौर इस लीग में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर करने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। साथ ही साथ एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाली भी हरमनप्रीत इस लीग की पहली बल्लेबाज बन गई हैं।
हरमनप्रीत कौर के बल्ले से डब्ल्यूपीएल में 10वीं बार 50 प्लस रन की पारी आई। इस तरह उन्होंने अब तक डब्ल्यूपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाली बल्लेबाज के रूप में शीर्ष पर बैठीं नैट स्कीवर ब्रंट और मेग लैनिंग का रिकॉर्ड धराशायी कर दिया। ब्रंट और लैनिंग ने वुमेंस प्रीमियर लीग में 9-9 बार 50 से ज्यादा रन की पारी खेली है। हरमनप्रीत कौर ने इन्हें पीछे छोड़ दिया है। लिस्ट में चौथे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की एलिस पैरी हैं, जिन्होंने 8 बार ये करिश्मा किया है। वहीं, पांचवें पायदान पर एश्ली गार्डनर हैं, जो 6 अर्धशतक जड़ चुकी हैं। शेफाली वर्मा भी इतनी ही बार 50 से ज्यादा रन की पारी डब्ल्यूपीएल में खेल चुकी हैं।
WPL में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर
10 - हरमनप्रीत कौर
9 - नेट स्कीवर-ब्रंट
9 - मेग लैनिंग
8 - एलिस पैरी
6 - एश्ली गार्डनर
6 - शफाली वर्मा
हरमनप्रीत कौर ने दूसरा रिकॉर्ड इस अर्धशतक से ये बनाया कि वह डब्ल्यूपीएल में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाली बल्लेबाज बनीं। उन्होंने गुजरात जायंट्स के खिलाफ पांचवीं बार अर्धशतक जड़ा, जो कि एक विरोधी टीम के खिलाफ वुमेंस प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा अर्धशतक एक बल्लेबाज के हैं। इसी मैच के दौरान हरमनप्रीत कौर भारत की पहली और दुनिया की दूसरी क्रिकेटर बनी थीं, जिन्होंने डब्ल्यूपीएल में 1000 या इससे ज्यादा रन बनाए हैं। उनसे आगे सिर्फ नेट स्कीवर ब्रंट हैं, जो 1101 रन इस लीग के इतिहास में बना चुकी हैं। हरमन ने मेग लैनिंग और एलिस पैरी को पछाड़ा है।

लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें





