Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Harmanpreet Kaur becomes 1st Indian player to score 1000 plus run in WPL history beat Meg Lanning and Ellyse Perry
हरमनप्रीत कौर ने WPL में रच दिया इतिहास, छू लिया 1000 रनों का पहाड़; इन्हें दिया पछाड़

हरमनप्रीत कौर ने WPL में रच दिया इतिहास, छू लिया 1000 रनों का पहाड़; इन्हें दिया पछाड़

संक्षेप:

हरमनप्रीत कौर WPL इतिहास में 1000 से ज्यादा रन बनाने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं, कुल मिलाकर वह ऐसा करने वाली दूसरी क्रिकेटर हैं। उन्होंने मेग लैनिंग और एलिस पेरी को पीछे छोड़ दिया है।

Jan 14, 2026 05:52 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

वुमेंस प्रीमियर लीग यानी डब्ल्यूपीएल में 1000 या इससे ज्यादा रन बनाने के मामले में हरमनप्रीत कौर ने इतिहास रच दिया है। भारतीय कप्तान मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी की कर रही हैं और उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड इस लीग में अपने नाम कर लिया है, जो अभी तक कोई अन्य भारतीय बल्लेबाज हासिल नहीं कर पाया है। हरमनप्रीत कौर एकमात्र भारतीय बल्लेबाज बन गई हैं, जिन्होंने डब्ल्यूपीएल में 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज मेग लैनिंग और दमदार ऑलराउंडर एलिस पैरी को पीछे छोड़ दिया है। ओवरऑल वह 1000 प्लस रन बनाने वाली दूसरी क्रिकेटर हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हरमनप्रीत कौर ने मंगलवार 13 जनवरी को गुजरात जायंट्स के खिलाफ खेले गए मैच में 43 गेंदों में 71 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इसी दौरान हरमनप्रीत कौर भारत की पहली क्रिकेटर बन गईं, जिन्होंने वुमेंस प्रीमियर लीग में 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं। हरमनप्रीत कौर से पहले ये कारनामा सिर्फ नेट स्कीवर ब्रंट ने किया है, जो इस समय 1101 रनों के साथ डब्ल्यूपीएल के इतिहास की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। वहीं, एमआई को दो बार चैंपियन बना चुकीं हरमनप्रीत कौर ने एक ही दिन में मेग लैनिंग और एलिस पैरी को पछाड़ दिया। मेग लैनिंग ने डब्ल्यूपीएल में 996 और एलिस पैरी ने 972 रन बनाए हुए हैं।

WPL के इतिहास में सबसे ज्यादा रन

  1. नेट स्कीवर ब्रंट - 1101 रन
  2. हरमनप्रीत कौर - 1016 रन
  3. मेग लैनिंग - 996 रन
  4. एलिस पैरी - 972 रन
  5. शेफाली वर्मा - 887

दाएं हाथ के बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर के रनों की संख्या डब्ल्यूपीएल में 1016 हो चुकी है। इस मैच से पहले तक हरमनप्रीत कौर 945 रनों के साथ टॉप 3 से बाहर थीं, लेकिन 71 रनों की पारी से उन्होंने चौथे पायदान से सीधे दूसरे पायदान पर छलांग लगाई है। शेफाली वर्मा 887 रनों के साथ लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं, जो कि इस लिस्ट में दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय बल्लेबाज हैं। 30 मैचों की 29 पारियों में हरमनप्रीत कौर ने 1016 रन 46.18 के औसत और 146.18 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। टॉप 4 में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट हरमनप्रीत कौर का ही है। टॉप 5 की बात करें तो शेफाली वर्मा सबसे आगे हैं।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट


ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।