Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Harmanpreet Kaur arrived dancing Bhangra to receive the World Cup trophy from Jay Shah watch the unseen video
जय शाह से वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेने भांगड़ा करते हुए पहुंची हरमनप्रीत कौर, देखें UNSEEN VIDEO

जय शाह से वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेने भांगड़ा करते हुए पहुंची हरमनप्रीत कौर, देखें UNSEEN VIDEO

संक्षेप:

जीत के बाद टीम इंडिया में जश्न का माहौल था, जो ट्रॉफी उठाने तक चला। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर जब जय शाह से ट्रॉफी लेने पहुंची तो उन्होंने स्टेज पर भांगड़ा करके दिखाया। इस घटना का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Mon, 3 Nov 2025 08:42 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने उस समय इतिहास रचा जब उन्होंने आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को धूल चटाई। यह भारत का वुमेंस क्रिकेट का पहला वर्ल्ड कप खिताब है। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा के अर्धशतकों की मदद से 298 रन बोर्ड पर लगाए थे, इस स्कोर का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम 246 रनों पर ही सिमट गई। भारत ने खिताबी मुकाबला 52 रनों से जीता। इस जीत के बाद टीम इंडिया में जश्न का माहौल था, जो ट्रॉफी उठाने तक चला। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर जब जय शाह से ट्रॉफी लेने पहुंची तो उन्होंने स्टेज पर भांगड़ा करके दिखाया। इस घटना का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:WC विनिंग टीम इंडिया पर BCCI मेहरबान, कर दिया ICC से ज्यादा प्राइज मनी का ऐलान

वायरल वीडियो में हरमनप्रीत कौर जैसे ही स्टेज पर चढ़ी तो उन्होंने अपनी खुशी भांगड़ा कर जाहिर की। वह जय शाह तक डांस करते हुए पहुंची। इस दौरान उन्होंने जय शाह के पैर छूने की भी कोशिश की, मगर उन्हें मना कर दिया गया।

ये भी पढ़ें:WC विनिंग टीम इंडिया पर BCCI मेहरबान, कर दिया ICC से ज्यादा प्राइज मनी का ऐलान

बता दें, 36 साल 239 दिन की उम्र में हरमनप्रीत कौर वुमेंस वर्ल्ड कप जीतने वाली सबसे उम्रदराज कप्तान हैं।

भारत का वर्ल्ड कप 2025 में सफर थोड़ा चिंताजनक रहा है। श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ पहले दो मैच जीतकर टीम इंडिया ने जोरदार आगाज तो किया, मगर इसके बाद साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के हाथों उन्हें लगातार तीन हार का सामना करना पड़ा।

यह पहली बार है जब महिला वनडे विश्व कप किसी ऐसी टीम ने जीता है जिसने टूर्नामेंट में तीन मैच गंवाए हों। पुरुषों के टूर्नामेंट में ऐसा दो बार हुआ है: 1992 में पाकिस्तान और 2019 में इंग्लैंड के साथ।

सेमीफाइनल में भारत पॉइंट्स टेबल में चौथा नंबर पर रहकर पहुंचा। यहां उनका मुकाबला 7 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के साथ हुआ। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने वुमेंस वनडे क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा टारगेट चेज करते हुए खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी, उसी मैच में टीम इंडिया के चैंपियन बनने की झलक दिख गई थी।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |