बेस्ट प्लेयर की रेस में हारिस राउफ ने मारी बाजी, जसप्रीत बुमराह को पछाड़कर जीता ICC का ये अवॉर्ड

Dec 11, 2024 04:11 pm ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share

  • ICC Player of the Month Award Winner: हारिस राऊफ ने जसप्रीत बुमराह और मार्को जानसन को पछाड़कर नवंबर का आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीता है।

बेस्ट प्लेयर की रेस में हारिस राउफ ने मारी बाजी, जसप्रीत बुमराह को पछाड़कर जीता ICC का ये अवॉर्ड

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने बुधवार को प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की घोषणा कर दी। पुरुष वर्ग में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस राउफ ने बाजी मारी है। वह नवंबर महीने के बेस्ट प्लेयर चुने गए। उन्होंने भारत के धाकड़ पेसर जसप्रीत बुमराह और साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर मार्को जानसन को पछाड़कर आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीता है। राउफ ने पिछले महीने कुल 18 विकेट चटकाए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज में कातिलाना गेंदबाजी की थी। पाकिस्तान ने यह सीरीज 2-1 से जीती थी। पाकिस्तान ने सीरीज में पिछड़ने के बाद कमबैक किया।

यह भी पढ़ें- T20 में सबसे तेज 8 हजार रन बनाने वाले टॉप-5 क्रिकेटर? कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके रिजवान

राउफ ने वनडे सीरीज में 10 विकेट लिए थे। उन्होंने पहले वनडे में तीन शिकार किए और दूसरे में पंजा खोला। उन्होंने आखिरी वनडे में 2 विकेट झटके थे। वन प्लेयर ऑफ द सीरीज बने। वहीं, पाकिस्तानी गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध टी20 सीरीज में पांच विकेट निकाले। नवंबर के आखिर में राउफ ने जिम्बाब्वे दौरे पर तीन वनडे मैचों में तीन विकेट लिए, जिससे मेहमान टीम ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 2-1 से सीरीज पर कब्जा जमाया। राउफ के साथ-साथ बुमराह और जानसन को भी नंवबर महीने के अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया था।

यह भी पढ़ें- क्या रोहित से कप्तानी छीनकर बुमराह को देनी चाहिए? झकझोर देगा कपिल देव का जवाब

बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में 8 विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। भारत ने पर्थ टेस्ट 295 रनों से अपने नाम किया। उन्होंने रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में टीम की कमान भी संभाली थी। जानसन ने पिछले महीने 17 विकेट हासिल किए। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 14 शिकार किए जबकि भारत के विरुद्ध टी20 सीरीज में तीन विकेट लिए। उन्होंने भारत के सामने एक अर्धशतक भी लगाया। बता दें कि महिला वर्ग में इंग्लैंड की डैनी व्याट-हॉज को आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ पुरुस्कार से नवाजा गया है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में 71 के शानदार औसत और 163.21 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से 142 रन बनाए।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।