Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Hardik Pandya will create history After Taking one wicket in IND vs SA 2nd T20I no Indian achieve this feat so far
हार्दिक पांड्या एक विकेट लेते ही रचेंगे धांसू इतिहास, अब तक कोई भारतीय नहीं कर सका ये कमाल

हार्दिक पांड्या एक विकेट लेते ही रचेंगे धांसू इतिहास, अब तक कोई भारतीय नहीं कर सका ये कमाल

संक्षेप:

हार्दिक पांड्या दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में धांसू कारनामा अंजाम दे सकते हैं। उन्हें महज एक विकेट की जरूरत है। हार्दिक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 99 शिकार कर चुके हैं।

Dec 10, 2025 08:50 pm ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की घरेलू टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है। दूसरा मुकाबला गुरुवार को मुल्लांपुर के मैदान पर खेला जाएगा। तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या से भारत को एक बार फिर दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। उन्होंने कटक में पहले मैच में तूफानी अर्धशतक जड़ने के अलावा एक शिकार किया था। वह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। 32 वर्षीय हार्दिक अब धांसू इतिहास रचने की दहलीज पर हैं। उन्हें सिर्फ एक विकेट की दरकार है। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 121 मुकाबलों में 99 शिकार किए हैं और 1919 रन बनाए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कोई भारतीय नहीं कर सका ये कमाल

हार्दिक दूसरे टी20 में एक विकेट लेते ही कमाल करेंगे। वह एक हजार प्लस रन बनाने और 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बनेंगे। T20I में यह कारनामा अब तक सिर्फ चार खिलाड़ियों ने अंजाम दिया है। लिस्ट में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन, अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी, जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा और मलेशिया के वीरनदीप सिंह शामिल हैं। शाकिब ने 129 टी20 मैचों में 2551 रन बनाए और 149 विकेट चटकाए। नबी ने 145 मुकाबलों में 2417 रन जोड़े और 104 शिकार किए। रजा ने 2883 रन जुटाने के अलावा 102 विकेट लिए हैं। वीरनदीप के खाते में 3115 रन और 107 विकेट हैं।

ये भी पढ़ें:मुझे फर्क नहीं पड़ता कि...पावरप्ले में नजरअंदाजी पर हार्दिक पांड्या की दो टूक

अर्शदीप और बुमराह के क्लब में एंट्री

स्टार ऑलराउंड हार्दिक एक शिकार करते ही अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह के खास क्लब में एंट्री मारेंगे। वह टी20 इंटरनेशनल में 100 या उससे अधिक विकेट चटकाने वाले तीसरे भारतीय बनेंगे। T20I में भारत के लिए सबसे विकेट लेने का रिकॉर्ड तेज गेंदबाज अर्शदीप के नाम दर्ज है। उन्होंने 69 मैचों में 107 शिकार किए हैं। धाकड़ पेसर बुमराह ने 81 टी20 मैचों में 101 विकेट झटके हैं। उन्होंने कटक में विकेटों की सेंचुरी कंप्लीट की। बुमराह और अर्शदीप ने यहां दो-दो विकेट अपने नाम किए। भारत ने 175/6 का स्कोर बनाने के बाद दक्षिण अफ्रीका को 101 रनों से रौंदा था।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |