क्या हार्दिक पांड्या की ट्रेड पर लग गया है ब्रेक? सामने आए कई बड़े अपडेट
हार्दिक पांड्या आईपीएल 2027 से पहले किसी अन्य टीम के साथ जुड़ सकते हैं। एमआई उनके ट्रेड को लेकर प्लान बना रही है, लेकिन अभी कोई भी फैसला लेने से बच रही है। अभी एमआई का रिव्यू जारी है।

हार्दिक पांड्या इस समय खूब सुर्खियों में हैं। चोट की वजह से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हार्दिक पांड्या इस वक्त आईपीएल में अपनी ट्रेड को लेकर चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। मुंबई इंडियंस को छोड़ने का मन उन्होंने बना लिया है। ऐसे में मुंबई इंडियंस भी अच्छे विकल्प तलाश रही है। हार्दिक को लेकर पहले माना जा रहा था कि वे चेन्नई सुपर किंग्स जा सकते हैं। इसके अलावा बात उनके राजस्थान रॉयल्स से भी जुड़ने की चल रही थी, लेकिन इस ट्रेड की खबर में बहुत सारे टर्न और ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं।
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स, दोनों ने इस बात को ठुकरा दिया है कि हार्दिक पांड्या की ट्रेड की चर्चा उनके बीच नहीं है। CSK के CEO काशी विश्वनाथन ने इस रिपोर्ट को लेकर कहा, "हमने अभी कोई फैसला नहीं लिया है और यह पक्का अभी टेबल पर नहीं है। हमें पता है कि कौन सा खिलाड़ी ट्रेड के लिए तैयार है और हम सीजन का अपना रिव्यू पूरा करने के बाद इस पर बात करेंगे, जो चल रहे MLC के बाद ही होगा। इसके लिए अभी बहुत समय है।"
मुंबई इंडियंस और भी साफ और स्पष्ट इस मुद्दे पर नजर आई। एमआई के एक स्पोक्सपर्सन ने एक स्टेटमेंट में कहा, "अभी हम प्लेयर ट्रेड के बारे में बातचीत नहीं कर रहे हैं, यह तभी मुमकिन है जब रिव्यू पूरा हो जाए।" MI के स्पोक्सपर्सन ने आगे कहा, "हमने अभी अपना पोस्ट सीजन रिव्यू शुरू किया है और टीम की सभी बातों पर गौर करेंगे। इस तरह के किसी भी रिव्यू की तरह, प्लेयर्स के बारे में कोई भी फैसला लेने से पहले कई ऑप्शन और आइडिया को देखा जाएगा।"
इन सभी बयानों से पता चलता है कि मुंबई कम से कम इस बात को नहीं कह रही है कि हम हार्दिक पांड्या की ट्रेड के लिए तैयार नहीं हैं या उनको जाने नहीं देना चाहते। एक बात जरूर है कि एमआई इस फैसले को लेकर जल्दबाजी में नहीं है। मुंबई इंडियंस अपना रिव्यू शुरू कर चुकी है, जो पिछले साल के मुकाबले ज्यादा विस्तृत होगा। इस बार टीम प्लेऑफ्स तो छोड़िए, टॉप 4 के आसपास भी नजर नहीं आई थी। हालांकि, सीजन की शुरुआत टीम के लिए अच्छी रही थी, लेकिन टीम ज्यादातर समय बॉटम पर ही एलएसजी के साथ लगी नजर आई।
एमआई के पास बहुत सारे विकल्प
रिपोर्ट्स की मानें तो हार्दिक पांड्या ने एमआई को अपनी इच्छा बता दी है। हालांकि, दोनों ने इस पर कुछ नहीं कहा है। अब सवाल आता है कि मुंबई इंडियंस के पास क्या-क्या विकल्प हैं और किस-किस टीम में हैं? 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के सामने बहुत सारे ऑप्शन हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स सभी इंटरेस्टेड पार्टी के तौर पर सामने आ सकते हैं। हालांकि, असली सवाल यह है कि मुंबई इंडियंस क्या चाहती है? केकेआर से ऑल कैश डील, चेन्नई से शिवम दुबे, आरआर से यशस्वी जायसवाल के ट्रेड की खबर हार्दिक के साथ है।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट



