Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Hardik Pandya slams First List A 68 ball century misses 6 sixes in an over in Vijay Hazare Trophy Baroda vs Vidarbha
हार्दिक पांड्या एक ओवर में 6 छक्के लगाने से चूके, 68 गेंदों में ठोक दिया धमाकेदार पहला शतक

हार्दिक पांड्या एक ओवर में 6 छक्के लगाने से चूके, 68 गेंदों में ठोक दिया धमाकेदार पहला शतक

संक्षेप:

स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने बड़ौदा के लिए खेलते हुए विजय हजारे ट्रॉफी में शतक लगाया। उन्होंने 68 गेंदों में 100 रन पूरे किए। इस पारी के दौरान उन्होंने एक ओवर में लगातार पांच छक्के जड़े और कुल 34 रन बटोरे।

Jan 03, 2026 02:53 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारत के धाकड़ ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का फॉर्म लगातार बेहतर होता जा रहा है। अफ्रीका के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करने वाले हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक ने शनिवार को विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में बड़ौदा की ओर से खेलते हुए मैदान पर कोहराम मचा दिया है। विदर्भ के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में हार्दिक ने न केवल 68 गेंदों में एक धमाकेदार शतक जड़ा, बल्कि एक ही ओवर में 5 छक्के और 1 चौका जड़कर विपक्षी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भारत के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का शानदार नमूना पेश करते हुए शनिवार को विजय हजारे ट्रॉफी के मैच में बड़ौदा की तरफ से खेलते हुए विदर्भ के खिलाफ 93 गेंदों में 133 रन बनाए, जिसमें एक ओवर में लगाए गए पांच छक्के शामिल हैं। बड़ौदा का स्कोर एक समय छह विकेट पर 136 रन था लेकिन इसके बाद हार्दिक ने अपना कमाल दिखाया। उन्होंने अपनी पारी में कुल मिलाकर 11 छक्के और आठ चौके लगाए।

इस प्रतियोगिता में अपना पहला मैच खेल रहे हार्दिक ने सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए तूफानी पारी खेली। इस तरह से वह अपने 119वें मैच में लिस्ट ए में अपना पहला शतक जमाने में सफल रहे। उनकी इस पारी की मदद से बड़ौदा ने नौ विकेट पर 293 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाया। हार्दिक पांड्या का लिस्ट ए में ये पहला शतक है।

हार्दिक पांड्या (एआई से तैयार इन्फोग्राफ)
ये भी पढ़ें:मुस्तफिजुर रहमान IPL में कितनी टीमों के लिए खेले? KKR से जुड़ने पर हुआ 'खेला'

हार्दिक ने 39वें ओवर में विदर्भ के स्पिनर पार्थ रेखाडे को निशाना बनाया। उन्होंने इस ओवर में कुल 34 रन बटोरे, जिसमें पांच छक्के और एक चौका शामिल था। उन्होंने पहली पांच गेंदों पर छक्के लगाए लेकिन आखिरी गेंद पर चौका ही लगा सके। वह एक ओवर में 6 छक्के लगाने के ऐतिहासिक रिकॉर्ड से चूक गए, लेकिन उनकी इस पारी ने स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। हार्दिक के दबदबे का अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि बड़ौदा की तरफ से दूसरा सर्वोच्च स्कोर विष्णु सोलंकी का था जिन्होंने 26 रन बनाए।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |