हार्दिक पांड्या अफगानिस्तान वनडे सीरीज से हुए बाहर, स्टार ऑलराउंडर को मिली 'नई टेंशन'

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Hardik Pandya: ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे। सीरीज का शनिवार से आगाज होने जा रहा है। वह फिलहाल बेंगलुरु में हैं।

हार्दिक पांड्या अफगानिस्तान वनडे सीरीज से हुए बाहर, स्टार ऑलराउंडर को मिली 'नई टेंशन'

टीम इंडिया को अफगानिस्तान सीरीज से पहले एक और बड़ा झटका लगा है। विराट कोहली के बाद स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या आगामी सीरीज से बाहर हो गए हैं। 32 वर्षीय हार्दिक को 'नई टेंशन' मिली है। उनकी अब जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है। उन्हें एक हफ्ते की ड्रिल और फिटनेस असेसमेंट के बाद बीसीसीआई के बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) से क्लीयरेंस मिल गया था लेकिन नई दिक्कत के कारण सीरीज से हटना पड़ा है। वह दो जून से सीओई में ट्रेनिंग कर रहे थे। वह कुछ वक्त और यहीं रहेंगे। हार्दिक पीठ में ऐंठन की समस्या की वजह से आईपीएल 2026 में कई मैच नहीं खेल पाए थे। वह इसी चोट से उबरने के बाद खेलने की मंजूरी लेने सीओई गए थे।

'दो हफ्ते आराम करने की सलाह'

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्रों ने हमारे सहयोगी हिंदुस्तान टाइम्स डिजिटल से हार्दिक के सीरीज से बाहर होने की पुष्टि की। सूत्र ने बताया, ''हार्दिक ने शुरू में सभी जरूरी टेस्ट पास कर लिए थे और उन्हें क्लियरेंस मिल गया था। लेकिन देर से आई एक दिक्कत ने उन्हें अफगानिस्तान सीरीज से बाहर कर दिया। उन्हें क्वाड्रिसेप्स में खिंचाव आया है और उन्हें करीब दो हफ्ते आराम करने की सलाह दी गई है। वह अपना रिकवरी प्रोसेस जारी रखने के लिए सीओई में ही रहेंगे।'' भारत अफगानिस्तान के बीच शनिवार (13) से धर्मशाला में तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है।

क्या रिप्लेसमेंट का होगी घोषणा?

हालांकि, अभी यह देखना बाकी है कि टीम मैनेजमेंट और सिलेक्शन कमिटी 32 वर्षीय ऑलराउंडर के रिप्लेसमेंट की घोषणा करेगी या नहीं। हार्दिक का जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलना भी सवालों के घेरे में है। हार्दिक भारत की सीमित ओवरों की टीम के लिए एक अहम खिलाड़ी हैं क्योंकि वह अपनी तेज गेंदबाजी और डेथ ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी से टीम को संतुलन देते हैं। भारतीय स्क्वॉड के कुछ सदस्यों बुधवार को मोहाली में टीम से जुड़ने और गुरुवार को धर्मशाला के लिए निकलने से पहले आईएस बिंद्रा स्टेडियम में एक ऑप्शनल ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लेने की उम्मीद है।

रोहित शर्मा को खेलने की मंजूरी

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने रोहित शर्मा को अफगानिस्तान सीरीज में खेलने की मंजूरी दे दी है। रोहित पैर की मांसपेशियों में खिंचाव की जांच के लिए सीओई में थे। आईपीएल में रोहित इश वजह से कई मैच नहीं खेल पाए। वहीं, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण अफगानिस्तान सीरीज में नहीं खेलेंगे। टेस्ट और टी20 से संन्यास लेने के बाद सिर्फ एक प्रारूप में खेलने वाले कोहली को आईपीएल 2026 फाइनल के दौरान यह समस्या हुई। कोहली ने नाबाद 75 रन बनाकर आरसीबी को लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। कोहली की जगह वनडे सीरीज के लिए यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया गया।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।