Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Hardik Pandya is set to return to the field later this month after that he will play India vs South Africa T20I Series
हार्दिक पांड्या की वापसी की डेट लगभग कन्फर्म, जानिए किस दिन मैदान पर लौटेगा ये स्टार ऑलराउंडर?

हार्दिक पांड्या की वापसी की डेट लगभग कन्फर्म, जानिए किस दिन मैदान पर लौटेगा ये स्टार ऑलराउंडर?

संक्षेप:

हार्दिक पांड्या की वापसी की डेट लगभग कन्फर्म हो गई है। वे इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने से पहले डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे। मैदान पर इस ऑलराउंडर की वापसी इस महीने के आखिर में होने की पूरी संभावना है। 

Nov 13, 2025 11:04 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की वापसी प्रोफेशनल क्रिकेट में होने ही वाली है। एशिया कप 2025 के फाइनल से पहले सुपर 4 के मैच में चोटिल हुए हार्दिक पांड्या उसी के बाद से टीम से बाहर हैं। वे ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर भी नहीं गए थे। हालांकि, साउथ अफ्रीका के खिलाफ अगले महीने खेली जाने वाली वनडे और टी20 सीरीज के लिए वे उपलब्ध रह सकते हैं। इससे पहले वे डोमेस्टिक क्रिकेट में नजर आने वाले हैं, क्योंकि फिटनेस साबित करने के लिए हार्दिक पांड्या को कुछ प्रतिस्पर्धी मैच खेलने होंगे।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो इसी महीने के आखिर में हार्दिक पांड्या बड़ौदा के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। हार्दिक पांड्या मैच फिटनेस हासिल करने के बेहद करीब हैं। वह इस समय बेंगलुरु स्थिति बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो वह इस डोमेस्टिक टी20 टूर्नामेंट के पहले मैच में ही खेलते हुए दिख सकते हैं। समझा जाता है कि सबसे खराब स्थिति में भी, टीम के दूसरे मैच तक वह मैदान पर वापस आ जाएंगे। बड़ौदा का पहला मैच 26 नवंबर को और दूसरा मैच 28 नवंबर को खेला जाएगा।

ऐसे में समझा जा सकता है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ 30 नवंबर से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में वे नहीं खेलेंगे, क्योंकि उनको टी20 फॉर्मेट में ही वापसी करनी होगी। 9 दिसंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज है, जिसके लिए हार्दिक पांड्या का टीम में सिलेक्शन हो सकता है और वे इस सीरीज में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

पांड्या को नहीं मिलेगा ब्रेक

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि हार्दिक पांड्या को फिट होने के बाद कोई ब्रेक नहीं मिलेगा और सीओई से रिटर्न टू प्ले (आरटीपी) मिलने के बाद वह सीधे हैदराबाद रवाना होंगे, जहां बड़ौदा को पहला सैयद मुश्ताल अली ट्रॉफी मैच इस सीजन का खेलना है। कम से कम प्रोफेशनल मैच खेलने के बाद वे भारतीय टीम में अपनी जगह बना सकते हैं। इस तरह कहा जा सकता है कि हार्दिक पांड्या की वापसी की डेट लगभग कन्फर्म हो गई है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट


ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
;;;