हार्दिक पांड्या के बदले रिंकू-राणा या…; अश्विन ने MI को बताई बेस्ट स्वैप डील

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

आर अश्विन का मानना है कि हार्दिक पांड्या की अगली टीम केकेआर या सीएसके में से एक हो सकती है। उन्होंने एमआई को उनके स्वैप डील के जबरदस्त ऑफर भी बताए हैं। आइए जानते हैं-

Hardik Pandya
हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या का आईपीएल फ्यूचर क्या है? मुंबई इंडियंस के बाद वह किस टीम से जुड़ेंगे? क्रिकेट के गलियारों में पांड्या को लेकर ऐसे कई सवाल है। रिपोर्ट्स हैं कि गुजरात टाइटंस को छोड़कर सभी टीमें पांड्या को अपने स्क्वॉड में शामिल करने को उत्सुक है, मगर पूर्व स्पिनर आर अश्विन का मानना है कि चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स, इन दो टीमों के अलावा हार्दिक पांड्या कहीं नहीं जा सके। ये दो ऐसी टीमें है जो बदलाव के दौर से गुजर रही है। स्टीफन फ्लेमिंग ने हाल ही में सीएसके का साथ छोड़ा है, वहीं धोनी का फ्यूचर भी बतौर खिलाड़ी कुछ तय नहीं है। वहीं केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। ऐसे में कोलकाता को हार्दिक पांड्या जैसे कप्तान की जरूरत है।

अश्विन ने कहा कि MI शायद KKR के साथ स्वैप डील तभी मानेगा जब वे बदले में उन्हें तेज गेंदबाज हर्षित राणा और रिंकू सिंह मिलेंगे।

अश्विन ने अपने YouTube चैनल पर कहा, “हार्दिक के CSK या KKR के अलावा किसी दूसरी फ्रेंचाइजी में जाने की उम्मीद मत रखो। बातचीत चल रही है कि CSK दुबे और एक पेसर देगा, जबकि KKR कैमरन ग्रीन को दे देगा। अगर ग्रीन अगले साल एशेज पर फोकस करने का फैसला करता है तो क्या होगा?

अगर मैं MI होता, तो मैं KKR के साथ सिर्फ एक शर्त पर डील मान लेता, जो है बदले में हर्षित राणा और रिंकू सिंह को लेना। MI के मजबूत होने का यही एकमात्र तरीका है।

MI यह भी सोचेगा कि हार्दिक ट्रेड से CSK और KKR में से कौन ज्यादा मजबूत होगा। अगर CSK हार्दिक को लेने के लिए दुबे और एक भारतीय पेसर दे देता है, तो वे मजबूत हो जाएंगे लेकिन अजेय नहीं होंगे।

हालांकि, अगर KKR को हार्दिक मिल जाता है, तो वे अचानक बहुत मजबूत दिखने लगेंगे। हार्दिक के साथ KKR एक खतरनाक बैटिंग लाइनअप बन जाएगा। ये पांच, पांच और तीन टाइटल वाली टीमें हैं, इसलिए MI को यह सोचना होगा कि वे कैसे पक्का कर सकते हैं कि इनमें से कोई टीम उनसे आगे न निकल जाए।"

IPL 2026 सीजन खत्म होने के बाद से हार्दिक एक्शन से बाहर हैं। बीते सीजन उन्होंने 10 मैचों में सिर्फ 206 रन बनाए और चार विकेट लिए, जिससे MI 10 टीमों की स्टैंडिंग में नौवें स्थान पर रही।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़हार्दिक पांड्या के बदले रिंकू-राणा या…; अश्विन ने MI को बताई बेस्ट स्वैप डील