Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Hardik Pandya IND vs SA 1st T20I Player of the Match on being ignored in powerplay Says it doesn't matter what I want
मुझे फर्क नहीं पड़ता कि...पावरप्ले में नजरअंदाजी पर हार्दिक पांड्या की दो टूक, बताया क्या मायने रखता है?

मुझे फर्क नहीं पड़ता कि...पावरप्ले में नजरअंदाजी पर हार्दिक पांड्या की दो टूक, बताया क्या मायने रखता है?

संक्षेप:

हार्दिक पांड्या के हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर भारत ने पहले टी20 मैच में साउथ अफ्रीका को बुरी तरह रौंदा। हार्दिक ने कटक में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ज जीता। जानिए, हार्दिक ने अवॉर्ड जीतने के बाद क्या कहा?

Dec 09, 2025 11:30 pm ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में दमदार आगाज किया है। भारत ने मंगलवार को कटक में 101 रनों से धमाकेदार जीत हासिल की। भारत ने 175/6 का स्कोर बनाने के बाद साउथ अफ्रीका को 74 रनों पर समेट दिया। धाकड़ ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने शानदार प्रदर्शन किया और प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड अपने नाम किया। उनकी तूफानी अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। भारत ने एक समय 78 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में हार्दिक ने 28 गेंदों में 6 चौकों और चार सिक्स की बदौलत नाबाद 59 रन बनाए। उन्होंने दो ओवर गें 16 रन देकर डेविड मिलर (1) का अहम विकेट चटकाया। हार्दिक ने पावरप्ले में बॉलिंग नहीं की। उन्होंने पावरप्ले में नजरअंदाजी पर दो टूक जवाब दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हार्दिक ने प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के बाद कहा, ''मुझे अपने शॉट्स पर भरोसा दिखाना था। मुझे एहसास था कि विकेट में कुछ है। मुझे थोड़ा हिम्मत दिखानी थी। बॉल को फोड़ना नहीं बल्कि टाइम करना था। मैंने जिस तरह से बैटिंग की, उससे संतुष्ट था।'' उन्होंने पावरप्ले में बॉलिंग पर कहा, ''एक क्रिकेटर के तौर पर मैं कभी भी इस बात को लेकर परेशान नहीं रहा कि मैच में मेरा क्या रोल है? मैं हमेशा इस बात को लेकर प्रेरित रहता हूं कि इससे फर्क नहीं पड़ता कि हार्दिक पांड्या क्या चाहता है? मायने यह रखता है कि इंडिया को क्या चाहिए? यह माइंडसेट मेरी मदद करता है। मैंने हमेशा अपनी टीम को पहले रखा है। यही मेरी सबसे बड़ी यूएसपी है।''

ये भी पढ़ें:हार्दिक ने लगाई सिक्स की सेंचुरी, राहुल का रिकॉर्ड टूटा; देखिए टॉप 5 लिस्ट

ऑलराउंडर ने अपनी फिटनेस पर कहा, ''पिछले छह-सात महीने मेरी फिटनेस के नजरिए से बहुत अच्छे रहे हैं। पिछले 50 दिन अपनों से दूर रहक एनसीए में यही निश्चित कर रहा था कि सब कुछ सही हो। जब आप आते हैं और नतीजे ऐसे मिलते हैं तो संतोषजनक होता है।'' बता दें कि हार्दिक को एशिया कप 2025 में क्वाड्रिसेप्स की चोट के कारण दो महीने से अधिक समय तक बाहर रहना पड़ा। वह एशिया कप फाइनल में नहीं खेल सके थे। अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले हार्दिक की समय पर वापसी ने टीम में विकल्प को बढ़ावा दिया है और इससे टीम का संतुलन अच्छा हुआ है। इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज का दूसरा मैच गुरुवार (11 दिसंबर) को मुल्लांपुर में आयोजित होगा।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |