हार्दिक पांड्या लौटना चाहते थे गुजरात टाइटन्स, मगर शुभमन गिल की टीम ने क्यों ठुकराई डील? जानिए

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटन्स लौटना चाहते थे, मगर शुभमन गिल की टीम ने इस ऑफर को ठुकरा दिया, क्योंकि जीटी उनको वापस चाहती थी, लेकिन कप्तानी उनको नहीं सौंपना चाहती थी। 

hardik pandya gt
हार्दिक पांड्या GT की जर्सी में

मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या IPL 2027 से पहले किसी अन्य टीम के साथ जुड़ना चाहते हैं। कई टीमों के साथ उनकी ट्रेड की चर्चा जारी है। इस बीच हार्दिक की ट्रेड को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हार्दिक पांड्या ने गुजरात टाइटन्स लौटने की कोशिश की। हालांकि, शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम ने हार्दिक की वापसी के रास्तों को बंद कर दिया। इसमें हार्दिक की एक शर्त थी, जिसे जीटी मानने के लिए तैयार नहीं है। इसी वजह से यह डील आगे नहीं बढ़ेगी।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट की मानें तो हार्दिक पांड्या ने जीटी लौटने की संभावना पर बात की थी। उन्होंने गुजरात टाइटन्स के सामने फिर से उन्हें कप्तान बनाने की मांग रखी थी। हार्दिक की इस मांग को जीटी ने स्वीकार नहीं किया। ऐसे में यह डील शुरू होने से पहले ही खत्म हो गई। सूत्रों की मानें तो 2022 में जीटी को आईपीएल जिताने वाले कप्तान हार्दिक पांड्या 2024 में मुंबई इंडियंस वापस लौट गए थे। हालांकि, अब फिर से जीटी उन्हें वापस लेने की जुगत में थी। इसके लिए मौजूदा कप्तान शुभमन गिल से भी बात की गई, लेकिन हार्दिक की शर्त थी कि उन्हें कप्तान बनाया जाए। यही शर्त थी, जिसके कारण डील टूट गई।

गिल को नहीं थी हार्दिक से दिक्कत

एक सूत्र ने बताया, “फ्रेंचाइजी को उनकी वापसी से कोई दिक्कत नहीं थी। उन्होंने अपने कैप्टन शुभमन गिल से भी इस बारे में बात की थी और वह भी इस बात पर राजी थे कि फ्रैंचाइजी उन्हें वापस ट्रेड कर सकती है, लेकिन जब उनकी कैप्टनशिप की शर्त रखी गई, तो सभी ने मना कर दिया।” हार्दिक पांड्या जीटी की कप्तानी छोड़कर मुंबई इसी शर्त पर गए थे कि उन्हें कप्तान बनाया जाएगा। वहां उन्हें कप्तानी मिली, लेकिन जब चीजें उनके पक्ष में नहीं गईं तो उन्हें टीम को छोड़ने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

हार्दिक की इनके साथ भी चल रही बात

मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि एमआई के ऑलराउंडर और कप्तान हार्दिक पांड्या की ट्रेड की बात एक या दो नहीं, बल्कि करीब आधा दर्जन टीमों के साथ चल रही है। कोलकाता नाइट राइडर्स से लेकर लखनऊ सुपर जायंट्स, दिल्ली कैपिटल्स से लेकर चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स ने भी दिलचस्पी जाहिर की है और अब नया नाम लिस्ट में उनकी पुरानी टीम गुजरात टाइटन्स का भी जुड़ गया है। हार्दिक की ट्रेड को एमआई भी भुनाना चाहती है और किसी बड़े प्लेयर को साथ में जोड़ना चाहती है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़पांड्या लौटना चाहते थे गुजरात टाइटन्स, मगर गिल की टीम ने क्यों ठुकराई डील?