हार्दिक पांड्या कप्तान, जसप्रीत बुमराह-आकाश दीप तेज गेंदबाज, साई सुदर्शन-पराग ओपनर, भारत की इंजर्ड XI
भारतीय खिलाड़ियों के लिए इस समय चोट सबसे बड़ी समस्या है। ऐसे में आइए देखते हैं भारत की इंजर्ड प्लेइंग XI कैसी दिख रही है और कौन-कौन खिलाड़ी चोटिल हैं।

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज शुरू होने में अब एक हफ्ते से भी कम का समय बचा है। इस टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की सबसे बड़ी समस्या यह है कि उसके बहुत अधिक खिलाड़ी चोट के कारण हिस्सा नहीं ले रहे हैं। चोट भारतीय क्रिकेट टीम का एक बड़ा परेशानी का सबक बन गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने हाल ही में सेंटर आफ एक्सीलेंस के हेड वीवीएस लक्ष्मण से बातचीत भी की है। भारतीय खिलाड़ी चोट से क्यों नहीं उबर पा रहे हैं और उबरने के बाद क्यों जल्दी-जल्दी चोटिल हो रहे हैं इस पर क्रिकेट प्रशंसक और क्रिकेट पंडित भी लगातार सवाल खड़े कर रहे हैं।
भारत के इतने खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं कि उनकी एक पूरी प्लेइंग इलेवन बनाई जा सकती है। भारत की ओर से रियान पराग चोटिल हैं। साईं सुदर्शन को भी चोट लगी है और वह श्रीलंका सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में इन दोनों को इंजर्ड प्लेइंग 11 का ओपनर चुना जा सकता है। हार्दिक पांड्या इस टीम के कप्तान और ऑलराउंडर होंगे। नीतीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगे। हर्षित राणा ऑलराउंडर की भूमिका में नजर आएंगे। वरुण चक्रवर्ती, सुयश शर्मा स्पिन गेंदबाजी का डिपार्टमेंट संभालेंगे, जबकि अशोक शर्मा आकाश दीप प्रॉपर तेज गेंदबाज की भूमिका में नजर आएंगे। जसप्रीत बुमराह इस गेंदबाजी यूनिट को लीड करेंगे।
भारत के चोटिल खिलाड़ियों की प्लेइंग इलेवन-
साई सुदर्शन, रियान पराग, हार्दिक पांड्या (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, सुयष शर्मा, आकाश दीप, अशोक शर्मा और हर्षित राणा।
चुनी गई टीम में विकेटकीपर की कमी दिख रही है। हालांकि, इनमें से किसी एक को विकेटकीपर की जिम्मेदारी दे दी जाए तो यह एक प्रॉपर टीम बन सकती है। बड़े- बड़े खिलाड़ी चोटिल हुए हैं। इनमें से कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्हें श्रीलंका दौरे के लिए चुना जाना था। इनमें पांच प्लेयर हैं। हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, साई सुदर्शन और नीतीश कुमार रेड्डी।
भारत के मौजूदा समय में चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट
हार्दिक पांड्या- लेफ्ट थाई इंजरी
जसप्रीत बुमराह- पीठ में दिक्कत
नीतीश कुमार रेड्डी- लेफ्ट थाई इंजरी
हर्षित राणा- राइट हैमिस्ट्रिंग इंजरी
वाशिंटन सुंदर- लेफ्ट हैमिस्ट्रिंग इंजरी
साई सुदर्शन- स्ट्रेस रिएक्शन राइट पैर के अंगूठे में
वरुण चक्रवर्ती- राइट हैमिस्ट्रिंग इंजरी
आकाश दीप- स्ट्रेस फ्रैक्टर लोवर बैक में
अशोक शर्मा- स्ट्रेस फ्रैक्चर
सुयष शर्मा- घुटने में इंजरी
युद्धवीर सिंह- कंधे में इंजरी
रियान पराग- राइट कलाई में इंजरी
हिमांशु सिंह- घुटने में इंजरी



