Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Hardik Pandya bowling the opening overs gives us a lot of options says Suryakumar Yadav ahead ind vs sa t20i cuttack
हार्दिक पांड्या के शुरुआती ओवर डालने से हमें काफी विकल्प मिलते हैं: सूर्यकुमार यादव

हार्दिक पांड्या के शुरुआती ओवर डालने से हमें काफी विकल्प मिलते हैं: सूर्यकुमार यादव

संक्षेप:

भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव का मानना है कि हरफनमौला हार्दिक पांड्या की वापसी से टीम एशिया कप में सफलता दिलाने वाली वाली रणनीति और संतुलन को फिर से हासिल कर सकेगी। भारतीय टीम मंगलवार से कटक में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू हो रही पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में हिस्सा लेगी।

Dec 08, 2025 04:24 pm ISTChandra Prakash Pandey
share Share
Follow Us on

भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव का मानना है कि हरफनमौला हार्दिक पांड्या की वापसी से टीम एशिया कप में सफलता दिलाने वाली वालीरणनीति और संतुलन को फिर से हासिल कर सकेगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भारतीय टीम मंगलवार से कटक में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू हो रही पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में हिस्सा लेगी।

तेज गेंदबाजी के साथ शानदार बल्लेबाजी करने वाले हार्दिक बाएं हाथ के अंगूठे में चोट के कारण एशिया कप फाइनल में नहीं खेल पाए थे। उन्होंने चोट से उबरने के बाद हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में वापसी की और शानदार लय में हैं।

अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप से पहले उनकी समय पर वापसी ने टीम में विकल्प को बढ़ावा दिया है और इससे टीम का संतुलन अच्छा होगा। नयी गेंद से गेंदबाजी करने का उनका कौशल भारत को तीन या चार स्पिनरों के साथ मैदान पर उतरने की सुविधा देता है।

सूर्यकुमार ने पांच मैचों की श्रृंखला के शुरुआती टी20 मैच से पहले कहा, ‘मुझे लगता है कि आपने एशिया कप में भी देखा होगा जब वह नई गेंद से गेंदबाजी कर रहे थे तो उन्होंने हमारे लिए अंतिम एकादश के लिहाज से कई विकल्प और कई संयोजन आजमाने के मौके दिये।’

ये भी पढ़ें:ओपनिंग में हिट संजू सैमसन की जगह गिल क्यों? कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दी सफाई

उन्होंने कहा, ‘वह टीम को विकल्प देने के साथ मजबूती प्रदान करते हैं। बड़े मैचों और आईसीसी प्रतियोगिताओं में उनका प्रदर्शन और भी शानदार रहता है।'

भारतीय टी20 टीम के कप्तान ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह अनुभव बहुत मायने रखेगा। उनकी मौजूदगी निश्चित रूप से टीम को एक अच्छा संतुलन प्रदान करेगी।’

हार्दिक टीम से एक दिन पहले कटक पहुंच गए थे और उन्होंने यहां के बाराबती स्टेडियम में अकेले अभ्यास किया था। वह सोमवार को वैकल्पिक सत्र में शामिल नहीं हुए लेकिन कप्तान ने पुष्टि की कि वह और गर्दन की ऐंठन से उबर रहे शुभमन गिल चयन के लिए उपलब्ध हैं।

उन्होंने कहा, ‘फिलहाल, दोनों स्वस्थ और फिट दिख रहे हैं।’

ये भी पढ़ें:भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: कटक में पहले T20I में किसका पलड़ा दिख रहा भारी?

भारत के लिए यह मुकाबला फरवरी में होने वाले घरेलू टी20 विश्व कप से पहले 10 मैचों की श्रृंखला (दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच-पांच मैचों की श्रृंखला) की शुरुआत है लेकिन सूर्यकुमार ने कहा कि इस टूर्नामेंट के लिए टीम की नींव बहुत पहले ही रख दी गई थी।

उन्होंने कहा, ‘हमारी 2026 टी20 विश्व कप की तैयारी 2024 में टी20 विश्व कप जीतने के ठीक बाद शुरू हो गई थी। हम 2024 टी20 विश्व कप खत्म होने के बाद से ही नयी चीजें आजमा रहे हैं और सब कुछ हमारे पक्ष में काम कर रहा है।’

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत की हालिया सफलता चयन में निरंतरता का नतीजा है।

सूर्यकुमार ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हमने पिछली पांच छह श्रृंखलाओं में एक जैसे संयोजन के साथ खेलने की कोशिश की है। हमने ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं। सब कुछ ठीक चल रहा है। हम इसी तरह आगे बढ़ना चाहते थे।’

संजू सैमसन और जितेश शर्मा के बारे में पूछे जाने पर सूर्यकुमार ने दोहराया कि टीम की जरूरत के मुताबिक खुद को ढालना बहुत ज़रूरी है।

ये भी पढ़ें:सूर्या इतिहास रचने की दहलीज पर, रोहित और विराट को पछाड़कर बनेंगे नंबर-1 भारतीय!

उन्होंने कहा, ‘जहां तक संजू की बात है तो यह सही है कि उन्होंने शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी की लेकिन मौजूदा स्थिति में सलामी बल्लेबाजों (गिल और अभिषेक शर्मा) के अलावा मुझे लगता है कि सभी को किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार रहना होगा।’

शिवम दुबे के उभरने के बाद क्या रिंकू सिंह अब भी टीम में वापसी कर सकते हैं, यह पूछे जाने पर सूर्यकुमार ने कहा, ‘दुबे एक ऑलराउंडर हैं। इस टीम में वह और हार्दिक ऑलराउंडर हैं। इसलिए आप एक ऑलराउंडर की तुलना बल्लेबाज से नहीं कर सकते।’

उन्होंने कहा, ‘हमारी टीम में तीसरे से सातवें नंबर तक के सभी बल्लेबाज किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी करने में सक्षम हैं।’

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |