Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Hardik Pandya beat Yuvraj Singh in terms of More often double of 50 plus runs and 1 plus wkts in T20I for India
हार्दिक पांड्या ने डबल धमाके से ध्वस्त किया युवराज सिंह का रिकॉर्ड, बने ऐसा करने वाले पहले भारतीय

हार्दिक पांड्या ने डबल धमाके से ध्वस्त किया युवराज सिंह का रिकॉर्ड, बने ऐसा करने वाले पहले भारतीय

संक्षेप:

हार्दिक पांड्या ने अपने स्पेशल डबल धमाके से युवराज सिंह का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। वे भारत के लिए 4 बार एक ही मैच में अर्धशतक और कम से कम एक विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। युवराज अभी तक नंबर वन थे।

Dec 20, 2025 10:49 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच में डबल धमाल मचाया। इसी के साथ उन्होंने भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह का एक बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। शुक्रवार 19 दिसंबर को हार्दिक पांड्या न सिर्फ बल्ले से बल्कि गेंद से भी थोड़ा बहुत चमके और एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम करने में सफल हो गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दाएं हाथ के बल्लेबाज हार्दिक पांड्या ने चौथी बार टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक मैच में 50 से ज्यादा रन और एक या इससे ज्यादा विकेट लिया। इस तरह वे ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए, क्योंकि अब तक युवराज सिंह लिस्ट में सबसे ऊपर थे। बाएं हाथ के बल्लेबाज युवराज सिंह ने 3 बार टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैच में 50 या इससे ज्यादा रन और एक या इससे ज्यादा विकेट का डबल्स हासिल किया हुआ है। युवराज सिंह रिटायरमेंट के कई सालों बाद तक इस रिकॉर्ड को अपने नाम किए हुए थे। खास बात ये है कि इस लिस्ट में विराट कोहली जैसे खिलाड़ी का भी नाम शामिल है।

लिस्ट में तीसरे नंबर पर विराट कोहली हैं। विराट कोहली ने 2 बार टीम इंडिया के लिए इस उपलब्धि को अपने नाम किया हुआ है। हालांकि, ये बहुत पहले की बात थी, जब अक्सर विराट कोहली गेंदबाजी किया करते थे। अब तो वे टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट भी ले चुके हैं। वहीं, लिस्ट में चौथे नंबर पर एक और ऑलराउंडर शिवम दुबे हैं। शिवम दुबे ने भी दो बार इस खास डबल्स को अपने नाम किया हुआ है।

Hardik Pandya Doubles

ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने पहले तो 25 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से 63 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 252 का था। इसी पारी की बदौलत भारत आसानी से 220 के पार पहुंच गया, जो 200 के करीब जाता दिख रहा था। वहीं, गेंदबाजी में हार्दिक पांड्या बहुत महंगे साबित हुए, लेकिन एक विकेट उन्होंने अपने नाम किया। 3 ओवर में हार्दिक पांड्या ने 41 रन लुटाए, लेकिन खतरनाक दिख रहे डेवाल्ड ब्रेविस का विकेट लिया। वॉशिंगटन सुंदर के हाथों पांड्या ने ब्रेविस को कैच आउट कराया था।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |