हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा पर आया अहम अपडेट, BCCI ने दी इस सीरीज में खेलने की मंजूरी

मुल्लांपुर, पीटीआई
Follow us on Google News
share

हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा की फिटनेस पर अहम अपडेट आया है। दोनों को अफगानिस्तान वनडे सीरीज में खेलने की इजाजत मिल गई है। सीरीज 13 जून से शुरू होने जा रही।

हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा पर आया अहम अपडेट, BCCI ने दी इस सीरीज में खेलने की मंजूरी

स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने शनिवार से अफगानिस्तान के खिलाफ धर्मशाला में शुरू होने वाली तीन मैच की वनडे सीरीज में खेलने की मंजूरी दे दी। पांड्या और रोहित चोटों के कारण मुंबई इंडियन्स के लिए आईपीएल के कई मैच नहीं खेल पाए थे। जहां पांड्या पीठ में ऐंठन की समस्या से जूझ रहे थे तो वहीं रोहित की पैर की मांसपेशियों में खिंचाव था। पांड्या दो जून से बेंगलुरु में सीओई में हैं।

हार्दिक विदेश में छुट्टियां मना रहे थे

बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ''दो जून को सीओई में आने से पहले हार्दिक विदेश में छुट्टियां मना रहे थे। अगले पांच दिन में उन्होंने मैच जैसी कई स्थितियों में तैयारी की और 10 ओवर (पूरा कोटा) तक गेंदबाजी भी की।'' सूत्र ने कहा, ''उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई और जानकारी के मुताबिक सीओई में स्ट्रेंथ और अनुकूलन कोच ने अलग-अलग पैमानों पर उनकी फिटनेस को मंजूरी दे दी है।'' पूर्व कप्तान रोहित भी पैर की मांसपेशियों में खिंचाव की जांच के लिए सीओई में थे और जांच के बाद उन्हें भी खेलने की स्वीकृति मिल गई है। सोमवार को भारत के सहायक कोच सितांशु कोटक ने कहा था कि भले ही उनके पास पांड्या की फिटनेस के बारे में कोई ताजा जानकारी नहीं है लेकिन उन्हें लगता है कि यह ऑलराउंडर ठीक है।

क्या सीधे धर्मशाला पहुंचेंगे हार्दिक?

पांड्या भारत की सीमित ओवरों की टीम के लिए एक अहम खिलाड़ी हैं क्योंकि वह अपनी तेज गेंदबाजी और डेथ ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी से टीम को संतुलन देते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि पांड्या ट्रेनिंग सत्र में 10 ओवर गेंदबाजी कर रहे हैं जिसका मतलब है कि वह 50 ओवर के क्रिकेट की चुनौतियों के लिए तैयार हैं। हालांकि, यह साफ नहीं है कि पांड्या चंडीगढ़ में दूधिया रोशनी में होने वाले ट्रेनिंग सत्र के लिए टीम से जुड़ेंगे या सीधे धर्मशाला पहुंचेंगे जैसा कि पहले तय किया गया था।

विराट कोहली सीरीज का हिस्सा नहीं

स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण पहले ही सीरीज से बाहर हो गए हैं। टेस्ट और टी20 से संन्यास लेने के बाद सिर्फ एक प्रारूप में खेलने वाले कोहली को आईपीएल 2026 फाइनल के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव हो गया था। कोहली ने नाबाद 75 रन बनाकर आरसीबी को लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। कोहली की जगह वनडे सीरीज के लिए यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया गया। धर्मशाला के अलावा इस सीरीज के अन्य मैच लखनऊ और चेन्नई में क्रमशः 17 और 20 जून को होंगे।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।