हरभजन सिंह ने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर को बुरी तरह धोया, कहा- यह वीडियो एक टुच्चे इंसान के लिए है
हरभजन सिंह ने पाकिस्तान के पू्र्व क्रिकेटर तनवीर अहमद की क्लास लगाई है। भज्जी ने तनवीर को टुच्चा इंसान कहा है, क्योंकि तनवीर ने बहुत कम मैच पाकिस्तान के लिए खेले हैं और वह दिन-रात बकवास करते रहते हैं।

हरभजन सिंह ने इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच से पहले पाकिस्तान के एक पूर्व क्रिकेटर की धज्जियां उड़ाई हैं। पाकिस्तान के लिए कुछ ही मैच खेलने वाले तनवीर अहमद अक्सर भारतीय खिलाड़ियों को लेकर ऑन एयर बकवास करते रहते हैं। ऐसे में भज्जी ने उन्हें सोशल मीडिया पर रगड़ दिया है। हरभजन ने कहा है कि जो न तीन में न तेरह में, उन्हें सिर्फ बकवास करना आता है। टुच्चा इंसान भी तनवीर को इस वीडियो में हरभजन सिंह ने कहा है।
हरभजन सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "यह वीडियो एक टुच्चे इंसान के लिए है, जिसने कहीं तो भी कमेंट किया है मेरे बारे में। वैसे तो मुझे उसके बारे में पता भी नहीं है कौन है क्या है? लेकिन क्योंकि इसकी मैं बार-बार देखता हूं ये कहीं तो ड्रामा करता रहता है। कोई न कोई वीडियो इसकी दिख जाती है। पहली बात तो ये कि मुझे पूछना था कि यार कौन है ये बकर लोल? पता है किसी कोई आप जानते हो इसको? यह कोई तनवीर अहमद है, कोई वहां से तीन चार मैच खेला है पाकिस्तान से और यह हरकतें ऐसी करता है जैसे यह इमरान खान हो या वसीम अकरम हो या फिर वकार यूनुस हो भाई जो इतने इतने बड़े क्रिकेटर आपके हुए सकलैन मुश्ताक हो, यह तो कभी किसी को नहीं कुछ बोलते। तेरे जैसे बंदे जो न तीन में न तेरा में, न प्लेयर में, न सपेरे में, न गिट्टका में, न बेरा में, न घर में, न घिरा में...वैसे बंदे बकलोले करते रहता है, लख दी लानत है तेरे पर।"
ये भी पढ़ेंः विश्व कप के 3 मैच में बने 915 रन, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को थमाई हार, 13 फरवरी के दिन बन गया इतिहास
भज्जी ने आगे बताया, "मैं ILT 20 का मैच कर रहा था। मैं एक ब्रॉडकास्टर के तौर पर दुबई की उस लीग में काम करता हूं, तो उस लीग में ऑस्ट्रेलिया के भी खिलाड़ी खेलते हैं, इंग्लैंड के भी, पाकिस्तान के भी और इंडिया के भी खेले हैं। इस बार तो दिनेश कार्तिक वगैरह खेले हैं। तो अब broadcaster का काम क्या होता है? कोई अगर मैन ऑफ द मैच बने तो उससे सवाल पूछना। इनके एक बड़े अच्छे आजकल स्पिनर आए हैं जो रुक के बॉल डालते हैं। उस बंदे ने तीन आउट किए और मैच जिता दिया अपनी टीम को और मैन ऑफ द मैच बना। ऐसे में मेरा काम क्या है? उससे सवाल पूछना।"
ये भी पढ़ेंः 1 ओवर में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बैटर
उन्होंने आगे बताया, "मैं वहां उसको सवाल-जवाब कर रहा हूं तो इसको तकलीफ है। अगर मैं नहीं करता तो तकलीफ होनी चाहिए थी, क्योंकि वह पाकिस्तानी है। जब रवि शास्त्री हो या नासिर हुसैन हो या कोई भी उसका काम क्या होता है प्रेजेंटर के तौर? सवाल पूछना ना. तो अगर मैं उसको नहीं पूछता तो यह क्या करता? और यह कहता है कि जहां पाकिस्तानी प्लेयर देखता है मैं चिपक जाता हूं। भाई बात सुन मेरी। मुझे तेरा पता भी नहीं तू है कौन और तुम्हारे जो अच्छे खिलाड़ी रहे हैं न वह कभी ऐसी बात ही नहीं करते।"
350 से ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले हरभजन सिंह वीडियो में आगे कहते हैं, “तुम्हारे जैसे बंदे ने जिंदगी में कुछ अचीव नहीं किया है वह सिर्फ और सिर्फ बच्चे चैनलों पर बैठ करना यह बातें करते हैं इसीलिए तुम्हें कोई ढंग का ब्रॉडकास्ट बुलाता नहीं है कि आओ और काम करो हमारे साथ, क्योंकि आपको बोलने की तरी तमीज नहीं है। आपको किसी को इज्जत देनी आती नहीं है। आपका सलीका नहीं है। यही तो फरक है न जो पांच मैच खेलता है और 100 मैच खेलता है। तनवीर अहमद जरा थोड़ा सा अपने आप में झांको, क्योंकि तुम बकवास करनी बंद करो अपने खिलाड़ियों के लिए भी और हमारे यहां तो भाई देखो ही मत, झांको ही मत। अगली बार बोला तो धज्जियां उड़ाऊंगा, चल दफा हो।”
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट



