Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Harbhajan Singh shakes hands with Pakistan player Shahnawaz Dahani during Abu Dhabi T10 League sparks uproar
हरभजन सिंह ने अबू धाबी टी10 लीग के दौरान मिलाया पाकिस्तानी प्लेयर से हाथ! मचा हंगामा

हरभजन सिंह ने अबू धाबी टी10 लीग के दौरान मिलाया पाकिस्तानी प्लेयर से हाथ! मचा हंगामा

संक्षेप:

सोशल मीडिया पर हरभजन सिंह की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसने हंगामा मचा दिया है। यह तस्वीर अबू धाबी टी10 लीग की है। तस्वीर में भज्जी पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी से हाथ मिलाते हुए नजर आ रहे हैं।

Nov 20, 2025 06:59 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए भारतीय खिलाड़ियों ने क्रिकेट फील्ड पर कई तरह से पाकिस्तान का बॉयकॉट किया था। इसकी शुरुआत हरभजन सिंह, शिखर धवन, सुरेश रैना और इरफान पठान जैसे सीनियर खिलाड़ियों ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में पाकिस्तान के खिलाफ ना खेलने के फैसले के साथ किया था। राष्ट्रीय भावनाओं का हवाला देते हुए, उन्होंने कहा कि तनावपूर्ण राजनीतिक परिस्थितियों में "खून और पसीना एक साथ नहीं रह सकते"। उनके बहिष्कार के कारण भारतीय चैंपियंस टीम को सेमीफाइनल से हटना पड़ा, जिससे पाकिस्तान फाइनल में पहुंच गया। इस मुहिम को सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली पुरुष टीम ने एशिया कप में आगे बढ़ाया था, खिलाड़ियों के बीच नो हैंडशेक विवाद ने इस दौरान खूब सुर्खियां बटौरी थी, वहीं भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को रौंदने के बाद ट्रॉफी लेने से भी इनकार कर दिया था। इसके बाद महिला टीम ने भी वुमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की प्लेयर्स से हाथ नहीं मिला था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:शे होप ने तोड़ दिया सचिन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, शतक जड़ किया बड़ा कारनामा

हालांकि अब सोशल मीडिया पर हरभजन सिंह की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसने हंगामा मचा दिया है। यह तस्वीर अबू धाबी टी10 लीग की है। तस्वीर में भज्जी पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी से हाथ मिलाते हुए नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें:गिल ने खतरे में डाला कोहली का रिकॉर्ड, देखें सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले कप्तान

हालांकि, 16 नवंबर को श्रीलंका के कटुनायके स्थित बीओआई क्रिकेट स्टेडियम में ब्लांड महिला टी20 वर्ल्ड कप के मैच के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने हाथ मिलाया। भारत ने शानदार जीत हासिल की और एक ही बस में साथ-साथ यात्रा करने वाली दोनों टीमों ने एक-दूसरे को संक्षिप्त बधाई दी। पाकिस्तान की कप्तान निमरा रफीक ने भारत की जीत की सराहना की, जबकि भारतीय कप्तान दीपिका ने पाकिस्तान के प्रयासों की सराहना की।

बात टी10 लीग मुकाबले की करें तो, नॉर्दर्न वॉरियर्स ने एस्पिन स्टैलियंस को चार रनों से हराया। उन्होंने एक विकेट पर 114 रन बनाए और स्टैलियंस के सात विकेट पर 110 रन बनाने के बावजूद स्कोर को बचा लिया। वॉरियर्स के लिए शाहनवाज दहानी ने शानदार प्रदर्शन किया, उन्होंने मात्र 10 रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच का सम्मान हासिल किया। स्टैलियंस की कप्तानी कर रहे हरभजन सिंह ने एक ओवर में आठ रन दिए और बल्लेबाजी करते हुए एक रन पर रन आउट हो गए।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |