टीम इंडिया में इस खिलाड़ी को नहीं चुनने पर हरभजन सिंह नाराज, बोले- और क्या करने की जरूरत है

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रजत पाटीदार को टीम इंडिया में नहीं चुने जाने से हरभजन सिंह नाखुश हैं। पाटीदार आईपीएल 2026 में शानदार लय में नजर आए। वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कप्तान हैं।

टीम इंडिया में इस खिलाड़ी को नहीं चुनने पर हरभजन सिंह नाराज, बोले- और क्या करने की जरूरत है

बीसीसीआई की सिलेक्शन कमिटी ने आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के साथ-साथ एशियन गेम्स के लिए भारतीय टी20 टीम चुनते समय कुछ हैरतअंगेज फैसले लिए। सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटा दिया गया तो दिसंबर 2023 से टीम से बाहर चल रहे श्रेयस अय्यर को कमान सौंप दी गई। सूर्या की अगुवाई में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीता था। वहीं, युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया में एंट्री कर ली। हालांकि, रजत पाटीदार को मौका नहीं मिला। पाटीदार के नेतृत्व में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने 2025 और 2026 में आईपीएल ट्रॉफी जीती। उन्होंने बल्ले से भी छाप छाप छोड़ी। पाटीदार ने 15 मैचों में 192.69 के स्ट्राइक रेट से 501 रन बनाए, जिसमें पांच अर्धशतकीय पारियां हैं। पाटीदार को टीम इंडिया में नहीं चुनने पर पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभनज सिंह नाराज हैं। पाटीदार ने 2023 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्होंने भारत की ओर से तीन टेस्ट और एक वनडे खेला है।

'और क्या करने की जरूरत है'

हरभजन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'दुख की बात है कि रजत पाटीदार भारतीय स्क्वॉड में नहीं हैं। उन्हें और क्या करने की जरूरत है? उन्होंने 501 रन बनाए और स्ट्राइक रेट लगभग 200 का रहा। उन्हें बाहर रखना अनुचित है। पाटीदार भारत में सबसे अच्छे मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज हैं। वह अच्छी टेक्निक वाले प्रॉपर स्ट्राइकर हैं।' 33 वर्षीय पाटीदार ने भारत की ओर से आखिरी मैच फरवरी 2024 में खेला था। वहीं, पूर्व स्पिनर ने वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में चुने जाने पर बधाई दी। 15 साल के ओपनर को आयरलैंड, इंग्लैंड दौरे के अलावा एशियन गेम्स के लिए भी जगह दी है। वह सबसे कम उम्र में इंडिया स्क्वॉड में शामिल होने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

‘इतनी कम उम्र में असाधारण…'

भज्जी ने अन्य पोस्ट में लिखा, ''वैभव सूर्यवंशी को इतिहास रचने पर बधाई। वह टीम इंडिया के लिए चुने गए सबसे कम उम्र के क्रिकेटर हैं। इतनी कम उम्र में उन्होंने असाधारण प्रतिभा और मजबूत इरादा दिखाया है। उम्मीद है कि यह मील का पत्थर भारतीय क्रिकेट में एक लंबे और शानदार करियर की शुरुआत होगा। आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं।'' सूर्यवंशी ने भारतीय टीम में सिलेक्ट होने के बाद महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। तेंदुलकर ने 15 नवंबर 1989 को कराची में पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। उस समय उनकी उम्र 16 वर्ष और 205 दिन थी। भारतीय टीम 26 जून से आयरलैंड में दो टी20 मैच खेलेगी। एक जुलाई से इंग्लैंड में पांच मैचों की टी20 सीरीज होगी।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।