Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Harbhajan Singh comes out in support of Gautam Gambhir warns BCCI against split coaching
गौतम गंभीर के समर्थन में आए हरभजन सिंह, स्प्लिट कोचिंग पर BCCI को चेताया

गौतम गंभीर के समर्थन में आए हरभजन सिंह, स्प्लिट कोचिंग पर BCCI को चेताया

संक्षेप:

भारत के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने गौतम गंभीर का समर्थन करते हुए बीसीसीआई को स्प्लिट कोचिंग को लेकर चेताया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल इसकी जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत में परंपरा है कि जब टीम अच्छा करती है तो सब शांत रहते हैं और खराब प्रदर्शन होते ही सब कोच से ऊपर हो जाते हैं।

Jan 07, 2026 11:19 am ISTChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के कार्यकाल में टीम का टेस्ट मैचों में प्रदर्शन बहुत ही लचर रहा है। उनके कार्यकाल में अब तक भारत को अपनी ही सरजमीं पर 2 बार शर्मनाक वाइट-वॉश का सामना करना पड़ा है। इसे लेकर अलग-अलग फॉर्मेट के लिए अलग-अलग कोच की मांग अक्सर उठती रहती है। रेड-बॉल क्रिकेट के लिए अलग कोच और वाइट-बॉल के लिए अलग। लेकिन भारत के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने गौतम गंभीर का समर्थन करते हुए बीसीसीआई को स्प्लिट कोचिंग को लेकर चेताया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल इसकी जरूरत नहीं है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हरभजन सिंह ने एएनआई से बातचीत में कहा, ‘भारत का कोच बनना बहुत आसान नहीं है। कोच बनने के लिए आपको टीम के साथ पूरे साल सफर करना पड़ता है और आपको खेल में खुद को इन्वॉल्व करना पड़ता है। आपको ज्यादा से ज्यादा इन्गेज्ड होने की जरूरत होती है क्योंकि कई सारी टीमों का चयन होता है और आपको मैच के नतीजों पर फोकस करने की जरूरत होती है।’

ये भी पढ़ें:बांग्लादेश में जो हुआ गलत हुआ, अगर उन्हें भारत नहीं आना तो; हरभजन का दो टूक जवाब

भज्जी ने गौतम गंभीर का बचाव करते हुए कहा, 'भारत में ये हमारी परंपरा है कि जब टीम अच्छा खेल रही होती है तो सब शांत रहते हैं लेकिन जैसे ही टीम खराब खेलने लगे, हम सभी कोच बन जाते हैं।'

पूर्व ऑफ स्पिनर ने कहा कि हो सकता है कि भविष्य में स्प्लिट कोचिंग की जरूरत पड़े लेकिन फिलहाल इसकी जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, ‘हर किसी को धीरज रखने की जरूरत है। अभी वाइट बॉल के लिए अलग और रेड बॉल के लिए अलग कोच की जरूरत नहीं है। अगर आगे इसकी जरूरत पड़ी तो निश्चित तौर पर ये किया जाना चाहिए। इसमें कुछ भी गलत नहीं है।’

ये भी पढ़ें:शुभमन गिल के लिए T20I में सब खत्म नहीं हुआ; हरभजन सिंह को जबरदस्त वापसी का भरोसा

गौतम गंभीर के कार्यकाल में टीम इंडिया होम सीरीज में ही पहले न्यूजीलैंड और उसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक भी मैच जीतना तो दूर, ड्रॉ तक नहीं करा पाई। कभी घर में अजेय समझे जाने वाली टीम की ऐसी दुर्गति हुई कि मजबूत टीमों के खिलाफ वह अपनी ही सरजमीं पर मैच जीतना तो दूर, बचाने तक के लिए तरस रही है।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।