Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Hall of Fame honour and life membership revoked from Michael Slater after domestic violence offences
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर से हॉल ऑफ फेम और लाइफ मेंबरशिप छिनी, जानिए क्या है वजह?

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर से हॉल ऑफ फेम और लाइफ मेंबरशिप छिनी, जानिए क्या है वजह?

संक्षेप:

माइकल स्लेटर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। घरेलू हिंसा के कई मामलों में फंसे माइकल स्लेटर से अब क्रिकेट NSW हॉल ऑफ फेम का स्टेटस छीन लिया गया है। इसके अलावा वे अब क्रिकेट NSW के लाइफ मेंबर भी नहीं होंगे।

Dec 02, 2025 11:42 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर माइकल स्लेटर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। घरेलू हिंसा के कई मामलों में फंसे माइकल स्लेटर से अब क्रिकेट NSW हॉल ऑफ फेम का स्टेटस छीन लिया गया है। इसके अलावा उनकी लाइफ मेंबरशिप भी रद्द कर दी गई है। घरेलू हिंसा के कई मामलों के चलते इस साल की शुरुआत में माइकल स्लेटर को चार साल की सजा सुनाई गई थी। अब सोमवार 1 दिसंबर की शाम को क्रिकेट NSW की जनरल मीटिंग में इस बड़े कदम की पुष्टि की गई कि अब वे एनएसडब्ल्यू के हॉल ऑफ फेमर नहीं होंगे। महान ओपनर को शराब की लत लग गई थी, जिसके कारण वे गलत हरकतों में पड़ गए थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मेंबर्स और डेलीगेट्स ने स्लेटर को दिए गए सभी सम्मान हटाने के लिए बोर्ड के सपोर्ट वाले प्रस्ताव का समर्थन किया। करीब एक दशक पहले माइकल स्लेटर को यह सम्मान दिया गया था। 2015 में क्रिकेट NSW ने उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था और 2016 में लाइफ मेंबरशिप दी थी। 1993 और 2001 के बीच कुल 74 टेस्ट और 42 वनडे इंटरनेशनल मैच माइकल स्लेटर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले। इसके अलावा एनएसडब्ल्यू के लिए भी वे लंबे समय तक प्रोफेशनल क्रिकेट में एक्टिव रहे थे। हालांकि, 2016 के बाद से उन पर कई महिलाओं ने गंभीर आरोप लगाए। 5 महिलाओं ने उनसे सुरक्षित रहने के लिए पुलिस प्रोटेक्शन की मांग की थी।

55 साल के माइकल स्लेटर के खिलाफ क्रिकेट एनएसडब्ल्यू ने ऐसा इसलिए किया है, क्योंकि उन पर बार-बार गंभीर घरेलू हिंसा के केस लग रहे थे। यहां तक कि माइकल स्लेटर को अप्रैल 2025 में क्वींसलैंड के मारूचीडोर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने चार साल की जेल की सजा भी इस पर सुनाई थी, लेकिन कस्टडी में पहले ही समय बिताने के बाद सजा कुछ हद तक कम कर दी गई थी। क्वींसलैंड के सनशाइन कोस्ट पर गला घोंटने, मारपीट, चोरी और एक महिला का पीछा करने जैसे कई अपराधों के लिए दोषी ठहराया। सजा सुनाने वाले जज ने साफ तौर पर उसके व्यवहार को शराब की लत से जोड़ा और चेतावनी दी कि रिहैबिलिटेशन से काम नहीं चलेगा।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |